नगर निगम ने 8 करोड़ की जमीन कराई कब्जा मुक्त

नगर निगम ने 8 करोड़ की जमीन कराई कब्जा मुक्त
-लोग बना रहे थे गोशाला लेकिन निगम ने लगाया कब्जे की मंशा का आरोप

मथुरा। नगर निगम गठन और विस्तार के बाद नगर निगम अपनी सरकारी जमीन को चिन्हित करने और उन्हें कब्जा मुक्त कराने में जुटा है। नगर निगम की ओर से लगातार इस तरह की कार्यवाही की जा रही हैं। नगर निगम की खाली पडी बेशकीमती जमीनों पर कब्जे के प्रयास भी हो रहे हैं। वृंदावन स्थित धोरेरा बांगर में मथुरा वृंदावन नगर की टीम ने नगर निगम की करीब 8 करोड़ रु की भूमि से अवैध निर्माण हटवाया है । यहाँ 3000 वर्ग मीटर जमीन खाली कराई गई। 
   नगर आयुक्त शशांक चौधरी का कहना है कि निगम की जमीन पर कब्जा करने वालो के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही भी की जाएगी। सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी, कानूनगो गंगाराम, निगम की प्रवर्तन दल की ईटीएफ फोर्स और वृन्दावन कोतवाली से पुलिस फोर्स के साथ ग्राम धोरेरा बांगर पहुंची। जहाँ गाटा संख्या 273 बंजर की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से बाउण्ड्री वॉल बनाकर गौशाला के रूप में कब्जा कर लिया था। पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने बाउंड्री वॉल ध्वस्त कर दी। निगम के बोर्ड भी लगा दिए गए। अवैध कब्जा करने वाले व्यक्ति केदार सिंह पुत्र गंगाराम राघवेंद्र शर्मा पुत्र भगवान स्वरूप शर्मा बताये जाते है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 426984
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2024 InzealInfotech. All rights reserved.