स्वामी गीतानंद महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित किये श्रद्धासुमन
स्वामी गीतानंद महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित किये श्रद्धासुमन
वृंदावन । स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्य तिथि पर गांधी मार्ग स्थित गीता आश्रम में आयोजित पुष्पांजलि समारोह में संत और विदानों द्वारा संत गीतानंद महाराज के सेवाभावी कार्यों की सराहना की गई, कहा कि संत गीतानंद महाराज के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ते हुए महामंडलेश्वर डा0 अवशेषानंद महाराज आज भी उनके सपनों को पूरा कर रहे हैं ।.jpg)
उन्होंने कहा कि स्वामी गीतानंद महाराज ने अपने देश की राजनीति को नई दिशा देने का भी काम किया थाज़ आज भी संत गीतानंद महाराज की याद करते हुए संतों ने कहा कि आज भले ही 22वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही हो लेकिन उनके कार्य हम सभी को एक संदेश दे रहे हैं, मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति एस0 एस0 कुलश्रेष्ठ ने भावुक होते हुए कहा कि पुष्पांजलि समारोह में संत गीतानंद महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए, कहा कि महाराज श्री के सेवा भावी कार्याे से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए ।
पुष्पांजलि समारोह में संत गोविंदानंद तीर्थ महाराज, स्वामी रामदेवानंद महाराज, स्वामी नवल गिरी महाराज, स्वामी सुरेशानंद परमहंस, स्वामी रमेशानंद महाराज, स्वामी आदित्यानंद महाराज, स्वामी अदैत मुनि महाराज,डा0 मनोज मोहन शास्त्री, डा0 अनुराग कृष्ण पाठक, पार्षद राधाकृष्ण पाठक, गंगा मंदिर पानीपत से आए निरंजन पाराशर अनूप शर्मा तथा निर्मल आदि ने विचार व्यक्त किए।
गीता आश्रम की ओर से स्वामी डा0 अवशेषानंद महाराज ने सभी अतिथि संत और विदानों का आभार जताया, दोहराया कि स्वामी गीता नंद महाराज के सभी सेवा कार्य़ निरंतर चल रहे हैं और आगे भी चलते रहेंगे, देश विदेश से भी बड़ी संख्या में महाराज जी की शिष्य आए थे उन्होंने भी श्रद्धांजलि दी, संचालन आचार्य राजेंद्र द्विवेदी एवं पंडित निर्मल द्विवेदी ने की ।














