मंजू शर्मा ने औद्योगिक क्षेत्र में बनाई अपनी अलग पहचान

मंजू शर्मा ने औद्योगिक क्षेत्र में बनाई अपनी अलग पहचान
-अत्याधुनिक मशीन चलाकर दिया संदेश, हम किसी से कम नहीं
  मथुरा । नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के बीच शक्ति के उस रूप को भी नमन करने का अवसर है, जो बिना किसी शोर के मेहनत कर संदेश दे रही हैं कि महिलाएं किसी भी काम में पीछे नहीं है, मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं, मां दुर्गा जहां सृजन, साहस और संकल्प की प्रतीक हैं, मथुरा में जन्मी मंजू शर्मा ने औद्योगिक क्षेत्र में अपनी मेहनत और तकनीकी दक्षता से एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है ।
  एक साधारण कोर ड्रेसर के रूप में अपने कार्य की शुरुआत करने वाली मंजू शर्मा आज अत्याधुनिक मशीन का कुशलतापूर्वक संचालन कर रही हैं, एक्वा प्लम्बिंग्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कोर विभाग में कार्यरत मंजू शर्मा पिछले 15 वर्षों से सेवाएं दे रही हैं, अपने पक्के इरादे और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने जीडीसी मशीन पर ढलाई संचालक बनने का निर्णय लिया, इस उन्नत मशीन पर सफलतापूर्वक काम करते हुए उन्होंने बेहतर अनुभव और तकनीकी दक्षता हासिल की ।
   मंजू शर्मा यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे बढ़ते हुए इटली की मशीन निर्माता कंपनी आईएमआर द्वारा निर्मित अत्याधुनिक, कंप्यूटर नियंत्रित निम्न दबाव धातु ढलाई मशीन के संचालन में भी दक्षता हासिल की, यह मशीन आधुनिक तकनीक पर आधारित है और इसके संचालन के लिए तकनीकी समझ, सावधानी तथा सुरक्षा मानकों का पालन आवश्यक है, कंपनी के उपाध्यक्ष दलवीर बिष्ट के अनुसार, मंजू शर्मा इस अत्याधुनिक मशीन का कुशलतापूर्वक संचालन कर रही हैं और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करने में योगदान दे रही हैं, कंपनी तथा मशीन निर्माता कंपनी आईएमआर ने उनके उत्साह, मेहनत और उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन की सराहना की है ।
   कंपनी के उपाध्यक्ष दलबीर ने बताया ने बताया कि यह मशीन देश में करीब दो दर्जन स्थानों पर लगी है लेकिन इस मशीन को कोई महिला नहीं चलाती केवल मथुरा में ही इस मशीन का संचालन महिला कर रही है, जानकारी के अनुसार पूरे विश्व में इस मशीन को पुरुष ही संचालन करते हैं महिला नहीं यह मथुरा के लिए गौरव की बात है और उपलब्धि है, मंजू शर्मा की उपलब्धि इस बात का उदाहरण है कि मजबूत इच्छाशक्ति, दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से महिलाएं भी जटिल तकनीकी कार्यों में दक्षता हासिल कर सकती हैं, उनका सफर उन महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो औद्योगिक और तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़कर अपनी पहचान बनाना चाहती हैं ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2062309
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.