विश्व हास्य दिवस पर नशा मुक्ति केन्द्र पर कार्यशाला हुई सम्पन्न
विश्व हास्य दिवस पर नशा मुक्ति केन्द्र पर कार्यशाला हुई सम्पन्न
-आदर्श संस्कार शाला एव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया आयोजन
मथुरा । सामजिक संस्था आदर्श संस्कार शाला एव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व हास्य दिवस पर जैंत स्थित खुशी नशा मुक्ति केन्द्र पर कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें विशेषज्ञ डॉ0 दीपक कुमार गोस्वामी ने कहा नशा की आदत से मुक्ति मानसिक और वैचारिक रूप से अपने आपको सशक्त करके ही पाई जा सकती है ।
उन्होंने कहा कि नशा एक रूप से कुरीतियों का महादानव है, जो हमारी सामाजिक व्यवस्था और समाज दोनों को ही बहुत बुरी तरह से प्रभावित करता है, आज इसकी गिरफ्त में हमारे युवा बहुत बड़ी प्रतिशत में लोक लुहावन आकर्षण के चलते आ रहे है जिससे उनका भविष्य दांव पर लगा है, विधिक स्वयंसेवक उमाशंकर शर्मा ने बताया, महाअभियान एक युद्ध नशे के विरुद्ध चलाने का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि हमारे आसपास के माहौल वातावरण में जो भी नागरिक किसी भी विषमताओं के चलते नशे के आदी हो गए है,उन्हें समझा, उचित मार्गदर्शन देकर नशे की आदत से मुक्त करायें और समाज का जिम्मेदार नागरिक बनाया जाए, कहा कि किसी भी प्रकार की मदद हेतु टॉल फ्री नम्बर 15100 पर कॉल करके या नालसा एप पर भी सम्पर्क अपनी समस्याओं का हल पा सकते है ।
इस दौरान प्रतिभागियों को मनोवैज्ञानिक पद्वति से विभिन्न प्रकार के खेल,और गीत, नाट्य आदि से जुड़े अभ्यास कराए गए, कार्यक्रम के अंत में सभी ने शपथ लेकर नशे की आदत छोड़ने और समाज की मुख्य धारा से जुड़ने की शपथ ली, खुशी नशा मुक्ति के प्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और सामजिक संस्था आदर्श संस्कार शाला का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम में करीबन 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया ।






.jpeg)









