
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को हवन यज्ञ कर अर्पित की श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को हवन यज्ञ कर अर्पित की श्रद्धांजलि
-कलेक्ट्रेट स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण, लिया संकल्प
मथुरा। रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर के नेतृत्व मे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि पर पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित स्व. चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष हवन यज्ञ करके उनको श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने कहा कि स्व. चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए और उनकी समस्याओं को समझने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे।
उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन और उनके कार्य हमें आदर्श और प्रेरणा देते हैं और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह एडवोकेट, प्रीतम सिंह प्रमुख, रामवीर सिंह भरंगर, चेतन मलिक, बाबूलाल प्रमुख, रविंद्र नरवार ,सुरेश भगत जी, अतुल सिसोदिया उर्फ़ लवी भाई, अमित गुर्जर, जयवीर सिंह, नीरज प्रधान, नारायण सिंह विपल्वी, सोहनलाल वाल्मीकि, डॉ महावीर सिंह, बच्चन पहलवान, देवा छोकर, हरवीर चौधरी, बबीता देवी ,संजू चौधरी, सुनीता देवी, सुजाता देवी, मधुबाला, भिक्की प्रधान, अनिल पचेहरा, हरवीर सलेमपुर, करतार सिंह तोमर, विश्वनाथ, गीतम भरंगर, लक्ष्मण सिंह एडवोकेट, राहुल सिंह, सुनील सिंह, शिवकुमार सिंह, गौरव तोमर आदि उपस्थित थे।