
यमुना शुद्धिकरण में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं-श्रीकांत शर्मा
यमुना शुद्धिकरण में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं-श्रीकांत शर्मा
मथुरा । विधायक श्रीकांत शर्मा ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया, उन्होंने शुक्रवार सुबह मसानी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से विश्राम घाट ध्रुव घाट तक निरीक्षण किया, ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता देखी, वहीं विधायक ने अधिकारियों से कहा कि स्वयं यमुना वॉच ट्रीटमेंट प्लांट और अन्य स्थलों का निरीक्षण कर रहा हूँ ताकि कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी रहे। यह केवल एक सरकारी परियोजना नहीं, यह ब्रजवासियों की आस्था, भविष्य और पर्यावरण का प्रश्न है।
वहीं उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि नालों का गंदा पानी बिना ट्रीटमेंट के यमुना में न गिरे। जल निगम सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की नियमित मॉनिटरिंग करे एवं नगर निगम यमुना किनारे की सफाई व्यवस्था को मजबूत करे। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि नगर निगम, जल निगम, सिंचाई विभाग सहित सभी संबंधित विभाग नगर आयुक्त अनिल कुमार के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित कर कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा और रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें। सभी संबंधित विभाग यमुना की धाराओं को अविरल बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए। यदि किसी भी स्तर पर कोताही सामने आई, तो व्यक्तिगत उत्तरदायित्व तय किया जाएगा और दोषियों पर कार्यवाही की अनुशंसा होगी।