मथुरा के 156 शक्ति केन्द्रों पर सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

मथुरा के 156 शक्ति केन्द्रों पर सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात
-महानगर के 874 बूथों पर डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर किया माल्यार्पण
   मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा महानगर के 874 बूथों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी माल्यार्पण कर 156 शक्ति केन्द्रों पर सुना गया प्रधानमंत्री मोदी के 123 वें एपिसोड मन की बात कार्यक्रम, वहीं कृष्णा नगर मंडल अंतर्गत आजमपुर शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 86 पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने गांव की चौपाल में पहुंचकर स्थानीय जनता की समस्याएं सुनीं और केंद्र सरकार की योजनाओं पर संवाद किया, कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के सपूत डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। 
     इसके उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को ग्रामीणों के साथ सुनते हुए महानगर अध्यक्ष ने सभी से मोदी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा गांव की चौपाल भाजपा की आत्मा है। यहीं से जनसंघर्ष की जड़ें निकलीं और यहीं से मोदी जी का श्विकसित भारतश् का सपना साकार होगा। बूथ ही चुनाव का आधार है, और हम प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मिलकर जनता के विश्वास को जीतने का संकल्प लेते हैं। 
  कार्यक्रम पश्चात बूथ संख्या 86 पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महानगर मंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी पार्षद अंकुर गुर्जर बृजेश अहेरिया महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा मंडल अध्यक्ष अनीश वर्मा मनोज सौरोठ सेक्टर संयोजक विनोद पांडे बूथ अध्यक्ष अतुल गुर्जर अध्यक्ष विकास सोनी, विष्णु पांडेय अंकित प्रजापति रोहित रावल पार्षद अंकुर गुर्जर तथा बृजेश अहेरिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
  वहीं मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि बूथ संख्या 83 पर महापौर विनोद अग्रवाल ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया  भारत के एकता और अखंडता के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस प्रकार से अपने प्राणों का बलिदान दिया, वह इतिहास का अमर अध्याय है। डॉ. मुखर्जी के विचार हमें यह सिखाते हैं कि राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प होना चाहिए। हमें उनके विचारों को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाना है। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
  आज बूथ स्तर पर हो रहे वृक्षारोपण और ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रम सामाजिक चेतना और संगठन की जड़ें मजबूत कर रहे हैं। इस अवसर पर बृज क्षेत्र विधि प्रकोष्ठ संयोजक रामकिशन पाठक, महापौर प्रतिनिधि अंकुर अग्रवाल, बूथ अध्यक्ष बब्लू और प्रमोद बंसल की उपस्थिति रही।  भाजपा महानगर संगठन द्वारा 156 शक्ति केंद्रों के 874 बूथों पर एक साथ वृक्षारोपण किया गया तथा सभी 156 शक्ति केंद्रों पर मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण कराया गया। यह आयोजन संगठनात्मक सक्रियता और सामाजिक सहभागिता का प्रमाण है।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 854608
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.