वृन्दावन के चीर घाट पर किया गया यमुना जी का चुनरी मनोरथ

वृन्दावन के चीर घाट पर किया गया यमुना जी का चुनरी मनोरथ
-माधवी अग्र शक्ति के तत्वाधान हुआ आयोजन, सामाजिक कार्यों में सक्रिय है संस्था
       वृन्दावन (मथुरा) । परिक्रमा मार्ग के यमुना तट स्थित चीर घाट पर माधवी अग्र शक्ति के तत्वाधान में चुनरी मनोरथ का भव्य आयोजन किया गया, इस मौके पर वैदिक रीति रिवाज के साथ सर्वप्रथम पूजन अर्चन किया गया, उसके बाद यमुना महारानी को चुनरी उड़ाई गई, संस्था की पूर्व अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल के मुताबिक माधवी अग्र शक्ति संस्था द्वारा हमेशा ही सामाजिक और समाज के हित में आने वाले कार्यों को किया जाता है । 
     सुषमा अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा समय-समय पर कोई ना कोई सामाजिक और धार्मिक कार्य किया जाता है, इसी के अंतर्गत आज माधवी अग्र शक्ति के पदाधिकारियों और सदस्यों के द्वारा भव्य चुनरी मनोरथ का आयोजन किया गया है, बताया कि कार्यक्रम की संयोजिका संस्था की वर्तमान अध्यक्ष आभा अग्रवाल है, उनके द्वारा ही इस कार्यक्रम को संयोजित किया गया है, उनकी संस्था लगातार 20 वर्षों से समाज के हित में कार्य कर रही है, उनकी संस्था के द्वारा सामाजिक और धार्मिक कार्य निरंतर किए जाते हैं, इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष अंजना, मंत्री नीतू, कोषाध्यक्ष चंचल, उपमंत्री कुसुम, नीमा अग्रवाल, सीता, सुनीता, साधना, रजनी, सुरभि, रुचि, रेणु, मीनू, गुंजन, सुधा, श्रुति आदि सदस्या मौजूद रहीं ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 734864
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.