कांग्रेस के जोनल कोऑर्डिनेटर ने सौंपी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी

कांग्रेस के जोनल कोऑर्डिनेटर ने सौंपी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी 
    मथुरा । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में मुख्य अतिथि एवं जोनल कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक अनिल चौधरी ने समीक्षा बैठक में जनपद के सभी दसों ब्लॉक के अध्यक्षों एवं प्रभारी की बैठक में उनसे संगठन की रिपोर्ट जानी, जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियो से संगठन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। 
  अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने बताया कि पार्टी द्वारा विषम परिस्थितियों के बाद भी जनपद में संगठन को मजबूती के साथ न्याय पंचायत स्तर से लेकर बूथ लेवल तक खड़ा किया गया है, जनपद के सभी ब्लॉक अध्यक्षों और ब्लॉक प्रभारी की नियुक्ति की जा चुकी है पार्टी द्वारा न्याय पंचायत स्तर से लेकर बूथ कमेटी तक संगठन सृजन निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिला कोऑर्डिनेटर गिरवर शर्मा एवं फ्रंटल कोऑर्डिनेटर राकेश भाटी ने समीक्षा बैठक में कहा ने विचार व्यक्त किए। 
   समीक्षा बैठक में कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर राष्ट्रीय लोकदल से नीरज चौधरी चाचा और अर्नव चौधरी, डॉ0 अवधेश चौधरी ने साथियों सहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उनका कांग्रेस पटका पहना कर स्वागत किया। इसका संचालन मनोज गौड़ ने किया। बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हरवीर पुंडीर, लता चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज चौधरी, राजकुमार तिवारी, धीरू पंडित, मनोज कुमार, हरदेव सिंह, सुरेश सिंह, त्रिनेत्र भारद्वाज, पवन कटरा, अप्रतिम सक्सेना आदि थे।  

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1061651
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.