धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री यात्रा के लिए घर घर पीले चावल के साथ पहुंचा रहे हैं आमंत्रण

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री यात्रा के लिए घर घर पीले चावल के साथ पहुंचा रहे हैं आमंत्रण
   मथुरा । सिद्धपीठ श्री बागेश्वर धाम ग्राम गढ़वा जिला छतरपुर मध्य प्रदेश के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री सनातनी हिन्दुओं को एकजुट करने का संकल्प लेकर सनातनी हिन्दू एकता पद यात्रा का शुभारम्भ सात नवम्बर से मां आद्या कात्यायनी मंदिर छतरपुर दिल्ली में पूजन अर्चना कर करेंगे। 


  बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के सदस्य लागों को घर घर जाकर चावल देकर इस यात्रा के लिए आमंत्रित कर रहे हैं, बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के सदस्य राजेन सिंह चौहान, आनंद पाठक, देवपाल सिंह, बुन्देला, प्रेम लाल राजपूत एवं बाल किशन शिवहरे ने मां कात्यायनी के चरणों में पदयात्रा को सफल बनाने के लिए प्रार्थना कर सभी को पीले चावल देकर आमंत्रित किया। पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री शहर कस्बों गांवों में घर घर जाकर वृन्दावन धाम पहुंचे। 
   बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के सदस्य राजेन सिंह चौहान ने बताया कि सनातनी हिंदू एकता पदयात्रा का एक ही उद्देश्य है कि गौ माता को राष्ट्रमाता बनाना है। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है। छुआछूत की करो विदाई हम सब हिंदू भाई भाई। यही सनातनी हिंदू पदयात्रा का उद्देश्य है। मथुरा में शिव सिंह पहलवान, सुभाष पहलवान, कोमल सोलंकी, सोनू फौजी, रमेश चंद फौजी, डॉ0 छज्जन सिंह, करतार, योगेश, शिवदान सिंह, अमित ठाकुर, शिवराज सिंह, लव सोलंकी, कुश सोलंकी आदि ने बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के सदस्यों का स्वागत किया।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1060660
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.