रांची बांगर में प्रियंका रसोई की खाद्य सामग्री का किया वितरण

रांची बांगर में प्रियंका रसोई की खाद्य सामग्री का किया वितरण
-कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए चलाया अभियान
-खाद्य सामग्री के अलावा अन्य जरूरत के लिए भी कांग्रेसी कर रहे हैं मदद
   मथुरा । कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के निर्देश पर जिला कांग्रेस महासचिव वैध मनोज गौड़ के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रियंका गांधी रसोई में तैयार खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। जानकारी रहे जिला कांग्रेस के द्वारा जिला कांग्रेस सेठवाड़ा में प्रियंका गांधी रसोई चलाई जा रही है, जहां से खाद्य सामग्री के पैकेट बनाकर कांग्रेसी कार्यकर्ता पीड़ितों तक पहुंचा रहे हैं ।
   कांग्रेस जिला महासचिव वैध मनोज गौड़ के नेतृत्व में रांची बांगर, कोयला अलीपुर, गंगा सिटी, यमुना सिटी, गणेश वाटिका, राजराजेश्वरी पुरम, गिर्राज वाटिका में पहुंचकर के बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री वितरित की गई उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से उनकी अन्य जरूरत की चीज भी पूछी और कहा कि वह हर संभव मदद करेंगे। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बालवीर प्रधान ने कहा है कि बाढ़ पीड़ितों के लिए वह कांग्रेसियों के सहयोग से प्रियंका गांधी रसोई चला रहे हैं इसमें खाद्य सामग्री तैयार करके बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं ।
   पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने कहा कि यह समय बाढ़ पीड़ितों की निस्वार्थ भाव से बिना किसी भेदभाव के मदद करने का है इसमें किसी को भी भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों के घर के घर बर्बाद हो गए और लोग सड़क पर आ गए हैं ऐसे में उनको केवल खाद्य सामग्री की ही नहीं बल्कि पैसे से लेकर पीने के पानी तक की आवश्यकता है यदि उन्हें यह मदद नहीं मिली तो किसी भी प्रकार की जनहानि संभव है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि वह बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री के अलावा अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराएं, रमेश कश्यप, रूपेश धनगर, करण निषाद, अर्नब चौधरी, आशीष अग्रवाल, हाशिम हुमेर, अनिल खरे, विवेक धनगर, बलवीर सिंह, विमल कुमार, राजेश सिंह, सोनू वर्मा, सुरेश शर्मा, दिलशाद खान, शैलेंद्र चौधरी सहित आदि उपस्थित थे।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1310515
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.