पुलिस आधी आबादी को करा रही शक्ति का अहसास

पुलिस आधी आबादी को करा रही शक्ति का अहसास
  मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति पांच के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान में थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जन चौपाल लगाकर छात्राओं बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, बालिकाओं छात्राओं एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम एवं मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत महिला सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण जानकारियां दीं ।


  उन्होंने विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, शक्ति दीदी, यूपी 112, वूमेन पावर लाइन 1090 व आत्मरक्षा सम्बन्धी टिप्स एवं कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। 


  क्षेत्राधिकारी आसना चौधरी के निर्देशन में पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में महिला पुलिस कर्मियो को यूएसी प्रशिक्षण कराया गया। जिसमें कुल 45 महिला पुलिस कर्मियो द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसे बिना हथियार के लड़ने की तकनीक कहा जाता है, जिसमें बचाव और हमला दोनों शामिल होते हैं। जिसमें पंच का बचाव और कंट्रोल ,कॉलर या गर्दन पकड़े जाने पर, धक्का या अचानक हमला ,प्रेशर पॉइंट्स की मदद से बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया।मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत जनपद मथुरा के विभिन्न स्थानों पर महिला, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए तीन दिन में मथुरा पुलिस द्वारा कुल 511 स्थानों पर 7275 व्यक्तियों को चेक किया गया व कुल 676 व्यक्तियों को चेतावनी दी गयी तथा 18 व्यक्तियों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी) की  कार्रवाई की गयी।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1060621
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.