
प्रभु श्रीराम के रूप में द्वारिकानाथ के दर्शन कर भक्त हुए धन्य
प्रभु श्रीराम के रूप में द्वारिकानाथ के दर्शन कर भक्त हुए धन्य
मथुरा । पुष्टिमार्ग संप्रदाय के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में दशहरा के अवसर पर आज प्रभु राजाधिराज द्वारिकानाथ ने राम का रूप धराण किया। अश्व पर विराजमान होकर राजाधिराज ने प्रतीकात्मक रूप से लंकापति रावण का वध किया। दर्शन को आए भक्त द्वारिकानाथ के राम रूप में दर्शन करके धन्य हो गये। श्रद्धालु राजाधिराज राम चंद्र की जय जयकार करने लगे।
मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया के मंदिर के गोस्वामी डॉ0 वागिश कुमार महाराज के आदेशानुसार आज विजयदशमी के दिन मान्यताओं के अनुसार ठाकुर द्वारिकाधीश जी महाराज को सभी अस्त्र शस्त्र धारण कराये गए। इसके उपरांत सायंकाल भोग संध्या में मंदिर के मुखिया और अधिकारी द्वारा अश्व पूजन किया गया। ठाकुर द्वारिकाधीश जी ने राम रूप में अश्व पर विराजमान होकर कलयुग में बुराई रूपी रावण का वध किया।