किसान नेता चढूनी की गिरफ्तारी पर किसानों ने किया प्रदर्शन

किसान नेता चढूनी की गिरफ्तारी पर किसानों ने किया प्रदर्शन
-भाकियू सुनील ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जताया आक्रोश
  मथुरा । भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मथुरा ब्लॉक के गांव कोटा मौजा, चंदन नगर, कुंजन नगर में वरिष्ठ किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी के विरोध में हरियाणा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया । 
  भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी एवं प्रदेश महासचिव नरोत्तम लाल पाराशर ने कहा कि हरियाणा में किसान नेता गुरनाम चढूनी किसानों के लिए संघर्ष करते हैं, हरियाणा में किसान विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी किसानों के लिए संघर्षरत हैं लेकिन हरियाणा सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर अपनी किसान विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। 
  उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की हैं कि किसान विरोधी हरियाणा सरकार को बर्खास्त किया जाए तथा किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को तत्काल रिहा किया जाए, यदि ऐसा नहीं हुआ तो मथुरा में जोरदार आंदोलन होगा, केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार किसान विरोधी सरकारें हैं, जो निरंतर किसानों का उत्पीड़न कर रही हैं। इस दौरान प्रदेश महासचिव नरोत्तम लाल पाराशर, वरिष्ठ किसान नेता प्रयागनाथ चतुर्वेदी, वृंदावन नगर अध्यक्ष विनोद राजपूत, महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पाठक, वरिष्ठ किसान नेता भगवान दास तौर, गिर्राज पाराशर, कीर्तिराम पाराशर, अनिल शर्मा, विनोद शर्मा, राकेश शर्मा, गोपी शर्मा, मुकेश शर्मा, भूरी चंद शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, चंद्रभान शर्मा, मोंटी शर्मा, लकी शर्मा, चेतन पाठक, जगदीश प्रसाद, शकुंतला देवी, डॉ. महेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1059718
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.