वार्डों की सफाई व्यवस्था अनुबंध पर जताई आपत्ति, किया विरोध

वार्डों की सफाई व्यवस्था अनुबंध पर जताई आपत्ति, किया विरोध
-उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी
   मथुरा । वृंदावन और यमुना पार क्षेत्र के 16 वार्डों की सफाई व्यवस्था अनुबंध पर देने का विरोध किया जा रहा है, उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता मंच आंदोलन की बात कही है, इससे करीबं 663 सफाई कर्मचारी प्रभावित होंगे, एकता मंच ने नगर निगम मथुरा वृंदावन के महापौर और नगर आयुक्त को पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है।
    उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता मंच वृंदावन जोन की बैठक नगर अध्यक्ष छोटू चौहान की अध्यक्षता में हुई जिसमें जोन के समस्त सफाई कर्मचारियों ने सर्व सम्मिति से तय किया कि वृंदावन जोन के 11 वार्ड, यमुनापार क्षेत्र के पांच वार्डों के 663 कर्मचारी के साथ किसी भी कीमत पर अनुबंध स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि नगर निगम के अधिकारियों ने ऐसी कोशिश की तो सफाई कर्मचारी काम बंद हड़ताल के लिए बाध्य होंगे।    
    नगर अध्यक्ष ने बताया कि वृंदावन जोन के सफाई कर्मचारियों के साथ गत 27 अक्टूबर को लक्ष्मण शहीद स्मारक वृंदावन जॉन में हुई वार्ता के बिंदुओं का अभी तक क्रियान्वय नहीं किया गया है जिससे सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है, कहा कि यथा स्थिति को ही बहाल रखा जाए और कर्मचारी शहरी आजीविका केंद्र डूडा द्वारा ही रखे जाएं, उन्होंने नगर निगम के महापौर व नगर आयुक्त को लिखे पत्र में चेतावनी दी है कि सफाई व्यवस्था की यथा स्थिति नहीं रखी गई तो मजबूर होकर 72 घंटे के उपरांत समस्त कर्मचारियों सहित संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1310858
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.