तीन विसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन
तीन विसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन
-20 फरवरी को निशान यात्रा से होगा शुभारंभ, भजन गायिका अंजली द्विवेदी होंगी शामिल
मथुरा। श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट द्वारा बैठक आयोजित की गई जिसमें 20 से 23 फरवरी तक चार दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के बारे में संस्थापक राजीव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 फरवरी को निशान यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, निशान यात्रा कृष्णा नगर स्थित विपिन नर्सिंग होम के पीछे से प्रारंभ होकर भूतेश्वर महादेव मंदिर के समीप श्री खाटू श्याम मंदिर पर संपन्न होगी ।
संस्था के अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल ने बताया की 22 फरवरी को श्री खाटू श्याम जी का मेहंदी कार्यक्रम शाम चार बजे से कृष्ण कुंज कॉलोनी स्थित भूतेश्वर रोड पर किया जाएगा, उपाध्यक्ष प्रियांक मल्होत्रा ने बताया 23 फरवरी को एक विशाल संकीर्तन शाम छह बजे से फ्लोरेंस गार्डन सरस्वती कुंड, मसानी लिंक रोड पर किया जाएगा, संस्था के सचिव आलोक जैन ने बताया कि इस वर्ष विशाल संकीर्तन में भजन गायिका अंजलि द्विवेदी नाथ नगरी बरेली, विख्यात भजन सम्राट विशाल शैली पटियाला (पंजाब), अनुज पारीख भीलवाड़ा (राजस्थान) एवं ब्रज क्षेत्र से सुप्रसिद्ध भजन गायक भी अपने मधुर भजनों से श्री खाटू श्याम बाबा को रिझायेंगे।
कार्यक्रम के दौरान चार दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का पदाधिकारी ने विमोचन किया, कार्यक्रम के अंत में श्री खाटू श्याम बाबा की महा आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, कार्यक्रम में विशेष रूप से मनोज अग्रवाल, नीलू गोला, राजेश अग्रवाल, मोहित मित्तल, भूपेंद्र गर्ग, उमेश भदौरिया, लवनीश अग्रवाल एवं पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे ।







.jpeg)













