भाकियू अराजनैतिक ने की समीक्षा बैठक, समस्याओं पर हुई चर्चा
भाकियू अराजनैतिक ने की समीक्षा बैठक, समस्याओं पर हुई चर्चा
मथुरा । गांव गड़सौली में मंडल स्तरीय एवं जिला स्तरीय भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की समीक्षा बैठक हुई, समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने की, किसान समस्याओं पर विस्तृत चर्चा व समस्याओं के लेखा जोखा पर भी निरीक्षण किया, भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा किसान देश की रीढ़ है लेकिन आज उन्हें अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा हैं ।
बलदेव व खंडोली क्षेत्र सबसे ज्यादा आलू की फसल करता है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि यहां आलू की फैक्टी नहीं है जिससे किसान सीधा आलू फैक्ट्री को बेचे जिससे किसानों का फायदा हो, हम गाय माता कहते है उसकी दुर्दशा हो रही है आवारा गौवंश सड़कों पर घूम रहे हैं, मथुरा में पशु अनुसंधान केंद्र होने के बार भी यह अच्छे बीज की पैदावार नहीं की गई। गौ वंश को बढ़ावा देना चाहिए अच्छी नस्ल के गौ बंश को बढ़ावा मिलना चाहिए ।
मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा कि किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। यह संगठन किसानो के साथ है, वहीं संगठन विस्तार पर भी जोर दिया गया, इस दौरान मंडल के समस्त जिलाध्यक्ष एवं सैकड़ो पदाधिकारी मौजूद रहे, भाकियू अराजनैतिक युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने समीक्षा बैठक के दौरान दाऊजी महाराज के दर्शन किए, उनका जगह जगह माल्यार्पण व स्वाफा बांधकर स्वागत सम्मान किया गया, विजय उपाध्याय, गोपाल पांडेय, शिवा उपाध्याय, अवधेश रावत, मुकेश रावत, उदयवीर सरपंच, मुख्तियार एवं अन्य लोग मौजूद थे।







.jpeg)













