उपद्रव के बाद प्रशासन ने शुरू किये जनता के साथ विश्वास बहाली के प्रयास
उपद्रव के बाद प्रशासन ने शुरू किये जनता के साथ विश्वास बहाली के प्रयास
-डीएम, एसएसपी ने की अफवाहों से दूर रहने व अफवाह नही फैलाने की अपील
मथुरा । अफवाह फैलाने वालों से निपटने के साथ ही लोगों को अफवाहों से दूर रखने के लिए जिला प्रशासन ने धरातल पर काम शुरू कर दिया है, सोशल मीडिया पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है, ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जिन लोगों ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई और लोगों को भ्रमित किया, सोमवार को डीएम सीपी सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार द्वारा तहसील छाता सभागार में सम्मानित व्यक्तियों के साथ वार्ता कर भ्रामक खबरें नही फैलाने के संदर्भ में वार्ता की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
.jpg)
जनपद के थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा गौ रक्षक दल व अन्य दलों के साथ गोष्ठी की गई, गत 21 मार्च को प्रातः 3 से 4 बजे के बीच थाना कोसीकलां क्षेत्र के अंतर्गत घने कोहरे के कारण हुई एक सड़क दुर्घटना में चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की घटना को लेकर कुछ अराजक व बाहरी तत्वों द्वारा अफवाह फैलाई गयी जिसके उपरांत थाना छाता क्षेत्र में कुछ उपद्रवियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया गया था तथा पथराव किया गया जिसके उपरांत थाना छाता पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।
.jpg)
रविवार को वर्तमान परिदृश्य के दृष्टिगत जनपद के थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा युवाओं विशेषकर गौरक्षकों व राष्ट्रीय भगवा दल, हिन्दु जागरण मंच तथा युवाओं के अन्य संगठनों के सदस्यों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें शासन के द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया, सोशल मीडिया के सार्थक प्रयोग तथा झूठी अफवाहों पर ध्यान नही देने की सलाह दी गयी, साथ ही इन संगठनों के सदस्यों के पुलिस, प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाये रखने व संवेदनशील सूचनाओं के आदान प्रदान जैसे अन्य विषयों पर भी विचार विमर्श किया गया ।
साथ ही सभी से अपील की गई कि अफवाह या भ्रामक सूचना नही फैलाए जिससे जनपद की कानून व्यवस्था प्रभावित हों, इसके अलावा चौकी थानों पर भी बैठकें कर विश्वास बहाली के प्रयास किये गये, इससे पहले सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील छाता में जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुना गया तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक आदेश निर्देश दिये गए, इस दौरान क्षेत्राधिकारी छाता सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।







.jpeg)









