अब तीसरी आंख से जिले की सरहद की होगी निगेहबानी

अब तीसरी आंख से जिले की सरहद की होगी निगेहबानी 
-जिले के सभी एंट्री एग्जिट पॉइंट्स पर लगे अत्याधुनिक कैमरे, कंट्रोल रूम में बजेगा अलर्ट
  मथुरा । जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने और अपराधियों पर डिजिटल स्ट्राइक करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है, बुधवार को एसएसपी श्लोक कुमार ने पुलिस लाइन स्थित सीसीटीएनसी कार्यालय में नवनिर्मित अत्याधुनिक सीसीटीवी कंट्रोल रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया, इस दौरान उन्होंने पूरी प्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
  एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जनपद के सभी प्रमुख स्थानों और विशेष रूप से जिले की सीमाओं (प्रवेश व निकास द्वारों) पर कैमरे लगाए गए हैं, ये कैमरे कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत स्थापित किए गए हैं जो तकनीक के मामले में बेहद एडवांस हैं, इस हाईटेक सिस्टम की सबसे बड़ी ताकत इसका डेटाबेस है। कंट्रोल रूम में चोरी हुए वाहनों का डेटा फीड रहेगा, जैसे ही कोई संदिग्ध या चोरी का वाहन इन कैमरों की नजर में आएगा सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी कर देगा, इससे पुलिस को अपराधियों की घेराबंदी करने और वाहन बरामद करने में सेकंडों का समय लगेगा ।
   एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि अपराध पर नकेल कसने की दिशा में यह प्रणाली एक मील का पत्थर साबित होगी, किसी भी वारदात के बाद अपराधियों के भगाने के रास्ते और उनकी पहचान अब छिपी नहीं रह सकेगी, कंट्रोल रूम से 24 घंटे लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी जिससे पुलिस की प्रतिक्रिया का समय भी बेहतर होगा, उद्घाटन के दौरान एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र निगम सहित जिले के अन्य राजपत्रित अधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे, एसएसपी ने स्पष्ट किया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा करना और कानून व्यवस्था को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है, अब मथुरा की हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है, संदिग्धों की पहचान अब सेकंडों में होगी जिससे पुलिसिंग और अधिक स्मार्ट व प्रभावी बनेगी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1569195
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.