पांच साल में 10 गुना बढ़ी नगर निगम की आय, नही हुआ सुविधाओं का विस्तार
पांच साल में 10 गुना बढ़ी नगर निगम की आय, नही हुआ सुविधाओं का विस्तार
-पांच वित्तीय वर्षों में 15 से 145 करोड़ पर पहुंची राजस्व वसूली लेकिन सुविधाएं नहीं
मथुरा । पिछले पांच वित्तीय वर्षों में मथुरा वृंदावन नगर निगम की आमदनी 10 गुना तक बेतहाशा बढ़ गई है। निगम की सीमाओं का विस्तार हुआ है, नगर निगम ने अपनी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया है, सवाल यह उठता है कि निगम की आमदनी 10 गुना बढ़ाने के बाद सुविधाओं में भी उसी अनुपात में इजाफा हुआ है, पांच साल पहले नगर निगम ने 15 करोड़ की आय अर्जित की थी जो बीते वित्त वर्ष में बढ़कर 148 करोड़ हो गई
नगर निगम की सबसे बडी समस्या बरसात में जलभराव की रही है, जलभराव की समस्या से अभी तक मथुरा महानगर को निजात नहीं मिल सकी है, वहीं दूसरी समस्या सफाई व्यवस्था की रही है, आज भी दोपहर में नगर निगम की ट्रेक्टर ट्रालियां आपको कूडा कचरा को डंपिंग ग्राउंड की ओर ले जाते हुए दिखेंगी, बिजली के ट्रांसफार्मर तमाम जगह फुटपाथ पर ही नहीं बीच सडक पर रखे मिल जाएंगें, सफाई कर्मियों के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरण तक नगर निगम भी मुहैया नहीं करा सका है, कई बार बडी दुर्घटनाएं भी हुई हैं ।
वहीं दूसरी ओर सबसे बडी समस्या नगर निगम में पार्कों और खुले स्थानों की रही है, सही सलीके का पार्क नगर निगम अभी तक विकसित नहीं कर सका है, यमुनापार के लोगों का जीवन दुरूह हो गया है, डंपिंग ग्राउंड से उठती बदबू की पहरें लोगों को पलायन के लिए मजबूर कर रही है, वहीं सार्वजनिक पेयजल की कोई व्यवस्था व्यवस्था नगर निगम की ओर से नहीं की जा सकी है, इससे भी बढ़कर नगर निगम अपने क्षेत्र में शौचालय तक साफ सुथरे रखने की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर सका है, निगम के शौचालयों पर या तो ताला पड़ा रहता है या वह इतने गंदे होते हैं कि कोई भी इसका उपयोग मजबूरी में ही करता है ।







.jpeg)









