गौ भक्तों ने की जिला मुख्यालय से तहसील तक भरी हुंकार
गौ भक्तों ने की जिला मुख्यालय से तहसील तक भरी हुंकार
-जिले की पांचों तहसीलों के एसडीएम को सौंपा राष्ट्रपति व पीएम के नाम ज्ञापन
मथुरा । ब्रजवासियों की एक बार फिर गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग ने तूल पकड़ लिया है, सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर और सदर तहसील में उस वक्त अनोखा नजारा देखने को मिला, जब सैकड़ों की संख्या में गौ सेवक, साधु-संत और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता हाथों में बैनर-तख्तियां लेकर पहुंच गए, गौ भक्त व साधु संतों ने जिला मुख्यालय पर भजन-कीर्तन कर रहे थे, विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों और गौ रक्षकों के इस जत्थे ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी नहीं की, बल्कि गौ माता के जयकारों और भजनों के साथ अपनी मांग रखी ।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था का आधार है, इस्कान मंदिर की एक टीम संकीर्तन करती हुई प्रदर्शन में चल रही थी, प्रदर्शन में शामिल प्रमुख संतों ने कहा कि ब्रज भूमि से उठी यह आवाज अब पूरे देश में गूंजेगी, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस दिशा में जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया तो दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा, इस दौरान एसडीएम कार्यालय के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, एसडीएम गोवर्धन सुरेंद्र सिंह ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि उनका ज्ञापन उच्च अधिकारियों के माध्यम से सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा ।
छाता तहसील में गौ रक्षकों ने एसडीएम छाता के माध्यम से देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में प्रमुख रूप से गाय को अविलंब राष्ट्र माता घोषित करने, पूरे देश में गौ हत्या के खिलाफ सख्त केंद्रीय कानून बनाने, गौवंश के लिए आरक्षित चरगाह भूमियों को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने और सरकारी गौशालाओं में चारे व चिकित्सा की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांगें रखी गईं ।
प्रदर्शन में शामिल बरसाना के प्रमुख संत रमेश बाबा महाराज ने कहा कि ब्रज भूमि से उठी यह आवाज अब पूरे देश में गूंजेगी, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस दिशा में जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया तो दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा, अरुण ठाकुर और कमल ठाकुर ने कहा कि गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देना करोड़ों हिंदुओं की आस्था का सम्मान होगा, हम तब तक शांत नहीं बैठेंगे जब तक गौ माता को वह सम्मान नहीं मिल जाता जिसकी वह हकदार हैं, इस दौरान तहसील के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और शांति व्यवस्था कायम रही, एसडीएम वैभव गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनका ज्ञापन उच्च अधिकारियों के माध्यम से सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा ।







.jpeg)









