बरसाना पुलिस ने 44 लोगों को भेजा जेल, 4 गाड़ी व लाठी-डण्डे बरामद

बरसाना पुलिस ने 44 लोगों को भेजा जेल, 4 गाड़ी व लाठी-डण्डे बरामद
-पेट्रोल पंप मालिक को रविवार को बंधक बनाकर दो घंटे तक की थी मारपीट 
   मथुरा । थाना बरसाना पुलिस द्वारा पेट्रोल पम्प मालिक को बन्धक बनाकर उसके साथ मारपीट करने वाले 44 लोगों को घटना में प्रयोग हुईं चार गाड़ी व 10 लाठी, डंडो के साथ रविवार को गिरफ्तार किया गया था, सभी लोगों को सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में विधिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है ।
  रविवार करीब दोपहर तीन बजे छाता रोड इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के स्वामी दिवाकर पुत्र राधेश्याम निवासी बाग मोहल्ला बरसाना को बलराज सिंह पुत्र दयाचन्द उर्फ दयानन्द निवासी जौनपुर थाना फतेहपुर बेरी दिल्ली हाल निवासी छाता रोड पेट्रोल पम्प के पीछे कस्बा व थाना बरसाना के कहने पर पंप के पीछे बने बलराज सिंह के मकान में बंधक बनाकर मारपीट की गयी, इस सूचना पर थाना बरसाना पुलिस बल मौके पर पहुंची व पेट्रोल पंप के पीछे बने बलराज सिंह के आवास को खुलवाया गया, बंधक बनाए गए दिवाकर को मुक्त कराया गया तथा मौके से 44 लोगों को लाठी डंडों सहित गिरफ्तार किया गया ।
   पीड़ित पेट्रोल पंप स्वामी दिवाकर पुत्र राधेश्याम की लिखित तहरीर के आधार थाना बरसाना पर धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 131, 126(2), 127(2), 140(1), 115(2), 352, 351(3), 310(2) बीएनएस के तहत आरोपी बलराज सहित 44 अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया, गिरफ्तार हुए 44 अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बरसाना से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है ।
  पुलिस ने गोकलेश पुत्र किशन सिंह, रघुवेन्द्र पुत्र दिलीप सिंह, दिनेश पुत्र राजाराम यादव, विशेवेन्द्र पुत्र धनीराम, दिलीप पुत्र यादराम, नानक उर्फ नानिक पुत्र बल्ली, हरिओम उर्फ भूरा पुत्र सीताराम, जगमोहन पुत्र श्यामलाल, कृष्णा पुत्र रमेस, सुन्दर पुत्र लक्ष्मण, कृष्णा पुत्र नारायण, जीतू पुत्र चन्दी, मोहित पुत्र बलदेव, पवन पुत्र रामखिलाडी उर्फ खिल्लो, युवराज पुत्र जीतेन्द्र कुमार, कृष्ण पुत्र किशन, हनी रावत पुत्र आकाश रावत, विकाश पुत्र नरेन्द्र, शनी पुत्र महावीर प्रसाद, चन्दन सिंह पुत्र रघुराज सिंह उर्फ बबलू, विश्राम गुर्जर पुत्र खूबीराम गुर्जर, मदनगोपाल उर्फ मदना, मानस पुत्र देवेन्द्र कालडा, मनोज पुत्र दौलतराम, कल्ली पुत्र लाखनराम, बलराज पुत्र दयाचन्द उर्फ दयानन्द, नितिन पुत्र संजय, गोपाल पुत्र बलराज, सचिन पुत्र धर्मजीत, अनिल पुत्र श्यामवीर, नरेश कुमार पुत्र जसमत सिंह, चेतन पुत्र रामकिशन, गौरव पुत्र जवाहर सिंह, विनय पुत्र पूरन, अजय पुत्र रोहताश, आकाश पुत्र पप्पी, श्यामसुन्दर उर्फ श्याम सिंह पुत्र पप्पू उर्फ रामवीर, टेकेन्द्र पुत्र रामचरण उर्फ मोहन शर्मा, आकिब पुत्र सत्तार, गुरवेन्द्र सिंह पुत्र दयाल सिंह, कैलाश पुत्र हिरदेराम उर्फ हिरदी, राहुल पुत्र मोरू, जगबीर पुत्र पप्पू को जेल भेज दिया है ।
   वहीं बरसाना कस्बे में पेट्रोल पंप संचालक व अधिवक्ता दिवाकर शर्मा के अपहरण और बंधक बनाकर मारपीट मामले ने सोमवार को तूल पकड़ लिया, घटना के विरोध में कस्बे के व्यापारियों ने दोपहर में बाजार बंद रखकर आक्रोश जताया, रविवार को हुई घटना के बाद पूरे कस्बे में तनाव का माहौल बना रहा, व्यापारियों ने कहा कि आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, व्यापारियों ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग उठी, गौरतलब हो कि रविवार शाम भूमि और रास्ते के विवाद को लेकर पूर्व चेयरमैन बलराज चौधरी के गुर्गों ने परमार रिसोर्ट के पास दिवाकर शर्मा का रिवॉल्वर के दम पर अपहरण कर लिया और उन्हें छाता रोड स्थित मकान में बंधक बनाकर लाठी-डंडों से मारपीट की, सूचना पर पहुंची पुलिस को भी काफी देर तक मकान का गेट नहीं खोला गया, करीब दो घंटे बाद पुलिस ने गेट तोड़कर दिवाकर शर्मा को मुक्त कराया था ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1730091
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.