बारिश के मौसम से पहले ही जलभराव से जूझ रहीं तमाम कॉलोनी

बारिश के मौसम से पहले ही जलभराव से जूझ रहीं तमाम कॉलोनी
-नगर निगम पार्षदों को झेलना पड रहा विरोध, अधिकारियों पर लगाया आरोप  
   मथुरा । रेटिंग की वाहवाही में नगर निगम के अधिकारी हकीकत को समझने के लिए तैयार नहीं हैं, हालांकि लोगों को यह कभी समझ नहीं आया कि यह रेटिंग किस आधार पर तैयार की जाती है, वर्षों से बनी हुई समस्याएं जस की तस हैं, नगर निगम मथुरा वृंदावन के अंतर्गत वार्ड संख्या 33 पाली खेड़ा स्थित मेजर ध्यानचंद मार्ग एवं उससे जुड़ी लगभग 18 कॉलोनियों में वर्षों से गंभीर जलभराव की समस्या बनी हुई है, क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नही होने से आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । 


  बारिश के मौसम स्थिति और भी भयावह हो जाती है, क्षेत्र की सड़कें तालाब में परिवर्तित हो जाती हैं, क्षेत्र की लगभग 200 से अधिक संख्या में नागरिकों द्वारा नगर निगम पहुंचकर समस्या से अवगत कराया गया तथा स्थायी समाधान हेतु नाला निर्माण एवं सड़क निर्माण की मांग की गई, अधिशासी अभियंता (निर्माण) अमरेंद्र गौतम, सहायक अभियंता (जल) हेमेंद्र गौतम एवं अवर अभियंता गंगा सागर द्वारा मौके का निरीक्षण भी किया गया तथा वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया, इस दौरान स्पष्ट रूप से स्थायी जल निकासी हेतु नाला निर्माण एवं सीवेज पंपिंग स्टेशन की आवश्यकता स्वीकार की गई ।
  पार्षद अभिजीत चौधरी द्वारा पूर्व में भी कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से इस समस्या के संबंध में पत्राचार एवं मांग की जा चुकी है, किन्तु नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई ठोस एवं स्थायी कार्यवाही नहीं की गई, यह नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है, लगातार शिकायतों एवं निरीक्षणों के बावजूद कार्यवाही नही होना क्षेत्रवासियों की जनसमस्याओं के प्रति प्रशासनिक उदासीनता एवं लापरवाही को दर्शाता है, यदि समय रहते उचित कार्यवाही नहीं की गई तो बारिश के मौसम में क्षेत्र में जलजनित बीमारियों, दुर्घटनाओं एवं जनहानि की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, मांग की है कि मेजर ध्यानचंद मार्ग पर शीघ्र पक्का नाला निर्माण, सड़क निर्माण एवं स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए अन्यथा क्षेत्रवासी जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन एवं जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1736156
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.