नर्सेज ही स्वास्थ सेवा की असली रीढ़ है-सुप्रकाशनन्द
नर्सेज ही स्वास्थ सेवा की असली रीढ़ है-सुप्रकाशनन्द
-रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में विश्व नर्सेज दिवस पर हुआ आयोजन
मथुरा । रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में विश्व नर्सेज़ दिवस एवं नर्सिंग स्कूल का 44वां वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य धूमधाम से मनाया गया, छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति से नर सेवा ही नारायण सेवा का संदेश दिया, इस बीच मेधावी छात्राएं सम्मानित की गई, स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में आयोजित इंटरनेशनल नर्सेज दिवस एवं वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ संतों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
मुख्य वक्ता रामकृष्ण मठ, राजकोट के अध्यक्ष स्वामी निखिलेश्वरानंद महाराज ने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल के लैंप की ज्योति वास्तव में सेवा की ज्योति है, यदि नर्सेज़ मरीजों को ईश्वर मानकर परिचर्या करें तो उनका कार्य श्कर्मयोगश् और श्पूजाश् बन जाएगा, सेवाश्रम के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज ने नर्सेज़ को मानवता की रक्षा करने वाली असली रीढ़ बताया और संस्थान में तकनीकी ज्ञान के साथ नैतिक व आध्यात्मिक वातावरण की महत्ता पर जोर दिया, विशिष्ट अतिथि डॉ0 प्रभा कुमारी ने कहा कि डॉक्टर उपचार लिखते हैं लेकिन उसे ममता और सतर्कता से जीवन में बदलने का कार्य नर्स ही करती है ।
इस दौरान स्कूल की उप प्रधानाचार्य स्मिता जगदीश ने वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि 1981 से संचालित यह स्कूल अब अपने 44वें बैच के साथ नर्सिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहा है, अस्पताल की डिप्टी नर्सिंग सुपरिन्टेन्डेन्ट पूनम ने वार्षिक रिपोर्ट साझा करते हुए बताया कि 450 बेड वाले इस चौरिटेबल अस्पताल में कैंसर, हृदय और किडनी जैसी जटिल बीमारियों का उपचार जनरल वार्ड में पूरी तरह निःशुल्क है, नर्सिंग सुपरिन्टेन्डेन्ट पारुल रॉबर्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया, अंत में मेधावी छात्राओं को संस्थाजनों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, इस दौरान अस्पताल के स्टाफ डॉक्टर आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)









