पार्षद ने मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री को भेजा मांग पत्र
पार्षद ने मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री को भेजा मांग पत्र
-महानगर के वार्ड 31 में गंगाजल आपूर्ति और उच्च स्तरीय जांच की मांग
मथुरा । वार्ड संख्या-31 सुखदेव नगर, नवनीत नगर में गहराते पेयजल संकट और भीषण गर्मी के कारण जनता में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए स्थानीय पार्षद मुन्ना मलिक ने मोर्चा खोल दिया है, शुक्रवार को पार्षद मुन्ना मलिक ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र की नारकीय स्थिति से अवगत कराया और मुख्यमंत्री सहित शासन के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
पार्षद मुन्ना मलिक ने बताया कि वार्ड के सुखदेव नगर, नवनीत नगर, पदमपुरी और राधिका धाम जैसे क्षेत्रों में निवासी लंबे समय से अत्यधिक खारे और प्रदूषित भूगर्भीय जल का उपयोग करने को मजबूर है पानी का टीडीएस इतना अधिक है कि यह पीने तो दूर, कुल्ला करने तक के लायक नहीं है। दूषित जल के कारण क्षेत्र में पेट और त्वचा संबंधी बीमारियाँ लगातार बढ़ रही हैं, जिससे स्थिति भयावह हो गई है, शासन को भेजे गए पत्रों में पार्षद ने स्पष्ट किया कि मथुरा-वृंदावन क्षेत्र के लिए गंगाजल की कुल मांग 151 एमएलडी से अधिक है जबकि उपलब्धता मात्र 25 एमएलडी के करीब है ।
वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र के लिए आवंटित 225 एमएलडी गंगाजल का वर्तमान में पूर्ण उपयोग नहीं हो पा रहा है, मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्र के आवंटित कोटे से वार्ड-31 के लिए तत्काल शुद्ध पेयजल सुनिश्चित किया जाए, आसपास के अन्य वार्डों में चल रही गंगाजल लाइनों को तकनीकी परीक्षण कर वार्ड-31 से जोड़ा जाए पेयजल आपूर्ति में हो रही देरी और प्रशासनिक लापरवाही की जाँच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की जाए, पार्षद द्वारा यह पत्र मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, और प्रमुख सचिव (नगर विकास विभाग) को पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजे गए हैं ।







.jpeg)









