भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत का हुआ शुभारंभ
भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत का हुआ शुभारंभ
मथुरा । धर्म और आस्था की पावन बयार के साथ सैनी नगर, सदर बाजार में श्रीमद् भागवत कथा का मंगलमय शुभारंभ हुआ, मातृशक्ति ने पवित्र यमुना नदी से कलश में जल भरकर भव्य कलश यात्रा निकाली, पीले वस्त्रों में सजी दर्जनों महिलाओं ने यमुना मैया की जय के जयघोष के साथ सैनी नगर की गलियों को भक्तिमय बना दिया, यमुना जल से पूरित कलशों को सिर पर धारण कर निकली यह यात्रा धर्म, संस्कृति और नारी शक्ति के अद्भुत संगम का प्रतीक बनी ।
कलश यात्रा के पश्चात कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यासपीठ की स्थापना हुई, इससे पूर्व कथा व्यास कन्हैया लाल सागर एवं पधारे हुए सभी संतों व आगंतुक अतिथियों का तिलक, माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया, रामखिलाड़ी, राजो, महेश, रजनी के संयोजन में नत्थीलाल लाल सैनी, सुरजभान सैनी, रूपसिंह सैनी, सन्नू, ओम प्रकाश, रमेश सैनी, सुनीता, लक्ष्मी, साधना, सपना, प्रिया, राधा, रामनाथ, चमेला सहित समस्त श्रद्धालुओं ने तन-मन-धन से सहयोग दिया ।






.jpeg)









