सपाइयों ने किया एसडीएम कार्यालय के गेट पर विरोध प्रदर्शन

सपाइयों ने किया एसडीएम कार्यालय के गेट पर विरोध प्रदर्शन
-महंगाई, बेरोजगारी को लेकर सपाइयों ने किया तहसील स्तर पर प्रदर्शन
  मथुरा । समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव ठाकुर किशोर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को सपाइयों ने तहसील गोवर्धन पर महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया, कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, निर्धारित कार्यक्रम के तहत सपा कार्यकर्ता एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने पहुंचे लेकिन मौके पर एसडीएम के कार्यालय में न मिलने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई ।
  आरोप है कि सपा कार्यकर्ताओं को देखते ही एसडीएम कार्यालय छोड़कर चले गए, इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के गेट पर ही राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन चस्पा कर दिया और विरोध दर्ज कराया, सपा नेता ठाकुर किशोर सिंह ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि कर आम जनता का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर यह लापन देने आए थे लेकिन प्रशासन का यह रवैया लोकतंत्र के लिए चिताजनक है ।
   वहीं सपा नेता ठाकुर मुकेश सिकरवार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है, खाद्य पदार्थों और आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है, सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार द्वारा जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो पार्टी जनता के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी, इस दौरान शिवकुमार यादव, ठाकुर मुकेश सिकरवार, भरत भूषण, राघवेंद्र सिंह, मुन्ना मलिक, पवन चौधरी, रणवीर धनगर, पप्पू मगोर्रा, गजेंद्र ठाकुर, जीतू ठाकुर, धनीराम, प्रमोद शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2063564
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.