टीबी उन्मूलन मुहिम : क्षय रोगियों को वितरित की गई पोषण सामग्री

टीबी उन्मूलन मुहिम : क्षय रोगियों को वितरित की गई पोषण सामग्री
   मथुरा । प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद में संचालित 100 दिवसीय सघन क्षय रोग खोज अभियान के तहत गोवर्धन, बरसाना, बलदेव एवं फरह क्षेत्र में व्यापक जन जागरूकता एवं पोषण सहायता कार्यक्रम आयोजित किए गए, मुंडोना रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन के सहयोग से 550 से अधिक क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरित की गई जिससे उपचाररत मरीजों को बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य लाभ मिल सके। 
  कार्यक्रम के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों को क्षय रोग के लक्षणों, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, उन्हें बताया गया कि टीबी पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते मरीज नियमित रूप से दवा का सेवन करें और उपचार बीच में न छोड़ें, कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत गौर, डॉ0 आर0 चंद्रावली, पंकज यादव, मंजीत गौर, मुकेश चंद, आलोक तिवारी, संजय, अनूप कुमार, निश्चल कुमार, शिव कुमार, तेजवीर, आकाश, राजेश यादव, डॉ0 नवल किशोर सहित स्वास्थ्य विभाग एवं फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, सभी ने संकल्प लिया कि वे टीबी के प्रति जागरूकता फैलाएंगे, संदिग्ध रोगियों को समय पर जांच के लिए प्रेरित करेंगे तथा टीबी मुक्त मथुरा और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने में अपना योगदान देंगे ।
   टीबी चौंपियन अरविंद कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए मरीजों को प्रेरित किया, बताया कि स्वयं टीबी को हराने के बाद आज वे स्वस्थ जीवन जी रहे हैं, उन्होंने मरीजों से अपील की कि घबराने के बजाय उपचार पर विश्वास रखें, नियमित दवा लें और पौष्टिक आहार का सेवन करें, उन्होंने कहा कि इच्छाशक्ति, अनुशासन और सही उपचार से टीबी को पूरी तरह पराजित किया जा सकता है, कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि 100 से अधिक क्षय रोगियों ने मौके पर ही टीबी मुक्त भारत ऐप डाउनलोड किये, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 संजीव यादव ने मरीजों एवं उनके परिजनों को टीबी मुक्त भारत ऐप की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1831007
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.