श्रीनाथ भगवान का स्वर्ण चित्र पाकर गदगद हुए गृह मंत्री अमित शाह
श्रीनाथ भगवान का स्वर्ण चित्र पाकर गदगद हुए गृह मंत्री अमित शाह
-चित्रकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने दिल्ली के कर्तव्य भवन में की गृहमंत्री से मुलाकात
वृंदावन । प्रतिष्ठित चित्रकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली के कर्तव्य भवन स्थित गृह मंत्रालय के कार्यालय में एक शिष्टाचार भेंट की, वृंदावन निवासी प्रख्यात कलाकार कृष्ण कन्हाई ने गृहमंत्री अमित शाह को पटुका ओढ़ाकर उनका आत्मीय सम्मान किया, साथ ही उन्होंने अपने हाथों से तैयार किया हुआ भगवान श्रीनाथजी का एक भव्य स्वर्ण चित्र भी उपहार स्वरूप भेंट किया ।
केंद्रीय गृह मंत्री 24 कैरेट सोने के वर्क के साथ पारंपरिक और आधुनिक कला के इस अनूठे संगम को देखकर अत्यंत प्रभावित हुए, मुलाकात के दौरान गृह मंत्री ने पद्मश्री कृष्ण कन्हाई की उम्र, उनके स्वास्थ्य और उनकी लंबी कला साधना के विषय में विस्तार से जानकारी ली, साथ ही दोनों के बीच धार्मिक नगरी वृंदावन की सांस्कृतिक धरोहर और उसकी प्राचीन कला शैलियों के संरक्षण को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई ।
वार्तालाप के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कृष्ण कन्हाई द्वारा पूर्व में बनाई गई शानदार कलाकृतियों को याद किया, उन्होंने विशेष रूप से संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के भव्य आदमकद चित्र की सराहना की, साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश की विधान सभा की शोभा बढ़ा रहे सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के चित्रों की बारीकी और जीवंतता की भी जमकर प्रशंसा की ।







.jpeg)









