भारत, अमेरिका ट्रेड डील की खिलाफत में एकजुट हुए किसान संगठन
भारत, अमेरिका ट्रेड डील की खिलाफत में एकजुट हुए किसान संगठन
-भाकियू चढूनी ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन
मथुरा । भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन द्वारा किसान विरोधी नीतियों और प्रस्तावित भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के आव्हान पर योद्धा चौराहे से पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी कर प्रदर्शन किया, कलेक्टर पहुंच कर प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ।
जिलाध्यक्ष संजय पाराशर ने कहा कि डील देश की कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, छोटे व्यापार, रोजगार तथा आत्मनिर्भरता के लिए गंभीर खतरा साबित होगी, भारत के अधिकांश किसान छोटे एवं सीमांत किसान हैं, जबकि अमेरिका में कृषि बड़े स्तर पर व्यावसायिक रूप से की जाती है, वहां के किसानों को भारी सरकारी सहायता एवं सब्सिडी प्राप्त होती है, ऐसी असमान परिस्थितियों में किसी भी प्रकार की फ्री ट्रेड डील भारतीय किसान बर्बाद हो जाएंगे, देश की कृषि, खाद्य सुरक्षा और करोड़ों लोगों की आजीविका से जुड़े विषयों पर किसी भी प्रकार का निर्णय जनता और संबंधित पक्षों की व्यापक सहमति के बिना नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी विदेशी दबाव में आकर ऐसी नीतियाँ स्वीकार नहीं की जानी चाहिएँ ।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से जुड़े सभी प्रस्तावों को सार्वजनिक किया जाए तथा किसानों, मजदूरों, डेयरी उत्पादकों और कृषि विशेषज्ञों से व्यापक विचार-विमर्श किए बिना कोई भी निर्णय न लिया जाए, प्रदर्शन में गौरव तोमर, भुल्ली उर्फ मान सिंह, महिला प्रकाश अध्यक्ष गोमती, नवल सिंह, तुलसी दास, पुष्पेन्द्र सिंह, लक्ष्मी नारायण, गिरवर सिंह, निहाल सिंह, भगत सिंह, बच्चू सिंह, योगेंद्र सिंह, मोहन सिंह, झूल्ला, गोरधना, लोचन सिंह, पंकज सिंह, बीटो सिंह, हीरा सिंह, गंगा प्रसाद, राजवीर सिंह, भीमसेन चतुर सिंह, छोटू सिंह, रज्जो सिंह, राजाराम, मनोज कैलाश, अजयपाल तोमर, गुड्डू तांगर आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।







.jpeg)









