रालोद अध्यक्ष ने प्रीतम सिंह प्रमुख को नियुक्त किया नया जिलाध्यक्ष
रालोद अध्यक्ष ने प्रीतम सिंह प्रमुख को नियुक्त किया नया जिलाध्यक्ष
मथुरा । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन को जनपद में जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में किसान नेता चौ0 प्रीतम सिंह प्रमुख को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है, प्रीतम सिंह जनपद के लोकप्रिय, संघर्षशील और जमीनी नेता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं ।
उन्होंने गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2012 और 2022 में मजबूती से चुनाव लड़ा था, इसके अलावा वर्ष 1995 में वे उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के प्रधान निर्वाचित हुए। वे दो बार प्रधान रह चुके हैं और समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष पद पर भी दो बार कार्य कर चुके हैं, साथ ही अजीत सेना के जिलाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने संगठन को मजबूत किया, प्रीतम सिंह लंबे समय से किसानों, मजदूरों, युवाओं और आमजन के हितों के लिए सक्रिय रूप से संघर्षरत रहे हैं, क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ और व्यापक जनाधार माना जाता है ।
प्रीतम सिंह प्रमुख ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष रॉय और क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजेश चाहर का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि वे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न की किसान-हितैषी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए किसानों, कामगारों, युवाओं, गांव और गरीबों की आवाज़ बनेंगे, उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि वे मथुरा जिले में राष्ट्रीय लोक दल के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे तथा सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे, साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ समन्वय और संवाद को भी आवश्यक बताया ।







.jpeg)









