साइबर ठगों पर हुई कार्यवाही से थरथरा गये उटावड़ और सिरौली गांव
साइबर ठगों पर हुई कार्यवाही से थरथरा गये उटावड़ और सिरौली गांव
-पुलिस ने 22 युवकों को किया साइबर ठगी में गिरफ्तार, पांच युवकों का साइबर क्राइम का रिकॉर्ड
मथुरा । थाना कोसीकलां पुलिस व साइबर, सर्विलांस सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा साइबर ठगी करने वाले 22 अभियुक्तों को 58 फर्जी (कूटरचित) आधार कार्ड व 05 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया, मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को 20:20 बजे कोसी शाहपुर रोड से पतराम की पुलिया के पास थाना कोसीकला से साइबर ठगी करने वाले 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोसीकलां पर धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त व्यक्तियों के आधार कार्ड को फर्जी सिम निकालने के लिए बनाकर रखते हैं, एक साथ मिलकर अपने अपने मोबाइल फोन जिनमें फर्जी सिम डालकर बाहर के मोबाइल नम्बर को आगे पीछे नम्बर बदलकर लगाते रहते हैं तथा फर्जी सिम एवं मोबाइल फोन का उपयोग कर स्वयं की पहचान गोपनीय रखते हुए लोगों को फोन, लिंक, ओटीपी एवं अन्य झांसे देकर साइबर ठगी करते हैं व लोगों से विभिन्न बहानों से धनराशि अपने खातों में स्थानांतरित कराकर अवैध लाभ प्राप्त करते हैं ।
गिरफ्तार अभियुक्तों में साजिद खान पुत्र उमरी, आरिफ पुत्र उमर नगला सिरौली थाना कोसीकलां, तालिम पुत्र जमील निवासी नंगला उटावर थाना कोसीकलां जावेद पुत्र अब्दुल रहमान निवासी, आजाद पुत्र समून, आजाद पुत्र अब्दुल रहमान, तसलीम पुत्र खुर्शीद, असरुद्दीन पुत्र इसराईल, जाकिर पुत्र इब्बर उर्फ झब्बर, अरशद पुत्र सहाब, अफजल पुत्र असगर, हसीन पुत्र जाकिर, तारिफ पुत्र रफीक, तारिफ पुत्र मम्मी खान निवासी नंगला सिरौली, थाना कोसीकलां, आबरून पुत्र हारून, मुकीम पुत्र उम्मर, धोङू पुत्र चुस्सा, परवेज पुत्र खुर्शीद निवासी नंगला उटावर, रफीक उर्फ रफ्फा पुत्र इब्बर, साफेद पुत्र अशरफ, नगला सिरौली, निसार पुत्र जमील निवासी नंगला उटावर, अंशब पुत्र जमील निवासी नंगला उटावर थाना कोसीकलां हैं ।







.jpeg)









