भाजपा करेगी 22 जुलाई को विधानसभा स्तर पर बूथ सम्मेलन

भाजपा करेगी 22 जुलाई को विधानसभा स्तर पर बूथ सम्मेलन
   मथुरा । भारतीय जनता पार्टी महानगर की जुलाई माह की मासिक जिला बैठक बुधवार को जिला कार्यालय, पुष्पांजलि में महानगर अध्यक्ष राजू यादव की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी तथा एमएलसी अशोक कटारिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई, मुख्य अतिथि अशोक कटारिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं, उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया ।
   महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की, उन्होंने सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि 22 जुलाई को मथुरा-वृंदावन विधानसभा एवं गोवर्धन विधानसभा के विधानसभावार बूथ सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, गोवर्धन विधानसभा में 401 बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समितियां जबकि मथुरा-वृंदावन विधानसभा में 509 बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समितियां सम्मेलन में भाग लेंगी ।
   सम्मेलनों में संगठन की आगामी कार्ययोजना, बूथ सशक्तिकरण तथा चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा, संचालन महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी ने किया, बैठक में महामंत्री विनीत शर्मा, ज्ञानेंद्र राणा, संजय शर्मा, रामकिशन पाठक, ललित गौतम, चंद्रपाल कुंतल, मलय राठौर, जिला मीडिया प्रभारी पूजा चौधरी, दीपक गोला, अंकुर गुर्जर, मनोज ठाकुर, परशुराम सिंह, पूनम वाल्मीकि, बलराम शर्मा, शुभम ठाकुर, लोकेश तायल, नितिन कौशिक, लोकेश निषाद, राजू चौधरी, जितेंद्र वार्ष्णेय, प्रकाश गौड, सुनील तरकर, करतार सिंह, कान्हा शर्मा, सतेंद्र सिरोही, हाकिम सिंह टीटू, अजय सिंह राजावत, अश्वनी सैनी आदि मौजूद थे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2002122
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.