रालोद नेता एमएलसी योगेश नौहवार का किया गया अभिनंदन

रालोद नेता एमएलसी योगेश नौहवार का किया गया अभिनंदन
   मथुरा । राष्ट्रीय लोकदल के नेता एवं विधान परिषद सदस्य योगेश नौहवार को पार्टी के संसदीय बोर्ड का सदस्य मनोनीत किए जाने पर उनके आवास पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निशांत शर्मा के नेतृत्व में योगेश नौहवार का पुष्पमालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं, समारोह के दौरान उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल देखने को मिला ।
  लोगों ने इसे पार्टी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए नौहवार के नेतृत्व पर विश्वास जताया, स्वागत कार्यक्रम के बाद क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई, योगेश नौहवार ने कार्यकर्ताओं के सुझावों को गंभीरता से सुना और कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी से ही संभव है, उन्होंने सभी से जनता के बीच रहकर पार्टी की नीतियों और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भरोसा दिलाया कि वे राष्ट्रीय लोक दल की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे ।
  इस दौरान धीरज पचौरी, नरेंद्र सिसोदिया, हरदयाल सिरोही, अजय चौधरी, विक्रम, संजय शर्मा, सोनू शर्मा, मुकेश पहलवान, आकाश शर्मा, चिंटू पंडित, निखिल शर्मा, भोला पहलवान, गब्बर पहलवान और आयुष पंडित सहित बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे, आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का विश्वास और सहयोग ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है, समारोह के अंत में योगेश नौहवार को उनके नए दायित्व के लिए पुनः शुभकामनाएं दी गईं और उनके सफल राजनीतिक भविष्य की कामना की गई ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1934399
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.