छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
-जलेस के नेतृत्व में विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन कर जताया विरोध
मथुरा । संघ (जलेस) ने गत दिवस दिल्ली में पेपर लीक प्रकरण को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया, जलेस के अध्यक्ष टीकेन्द्र सिंह शाद के नेतृत्व में आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक है ।
उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की, वक्ताओं ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य लगातार पेपर लीक जैसी घटनाओं से प्रभावित हो रहा है, ऐसे में सरकार का दायित्व है कि वह छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद और संवेदनशीलता के साथ करे, न कि दमनात्मक कार्रवाई के माध्यम से, धरने में जलेस के सचिव डॉ0 धर्मराज, संस्कृति कर्मी सुनील आचार्य, साहित्यकार अंजू मिश्रा, विवेक मथुरिया, अर्पित जादौन, निहारिका चतुर्वेदी सहित अनेक लेखक, साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।







.jpeg)









