ग्रामीण शिक्षा एक आकलन पुस्तक का किया गया विमोचन
ग्रामीण शिक्षा एक आकलन पुस्तक का किया गया विमोचन
मथुरा । हरदयाल टेक्निकल कैम्पस फरह के सभागार में डॉ0 रमेश चन्द शिक्षक एवं पूर्व जेसीओ भारतीय नौसेना के द्वारा लिखित 11 वीं पुस्तक ग्रामीण शिक्षा एक आकलन का विमोचन मुख्य अतिथि एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी फरह नरेन्द्र सिंह तंवर के द्वारा किया गया, मुख्य अतिथि ने लेखक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लेखन एक कला है और यह सभी में समाहित है, आवश्यकता है इसे बाहर लाने की, यह पुस्तक निश्चित ही ग्रामीण शिक्षा के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी ।
.jpg)
लेखक ने बताया कि इस पुस्तक में ग्रामीण बच्चों की शिक्षा को प्रभावित करने वाले कारकों को चिन्हित करते हुए, उन्मुखीकरण हेतु शिक्षकों के साथ साथ अभिभावकों, गांव के मेधावियों, गांव के गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग की भूमिका को अहम मानकर शिक्षा के विकास हेतु विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है, तेजपाल सिंह, सुमन कुमारी, शीतल शर्मा, दुर्गेश सिंह, मोहित राजपूत, धर्मेंद्र सिंह, त्रिलोकी अग्रवाल, प्रदीप कुमार, सूरत प्यारी पाठक, नेहा मिश्रा, मरियम, हेमन्त, सुधा यादव, चंद्रपाल, हरिमोहन मौजूद रहे ।







.jpeg)







