पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने मैक्सिको में की भारत के राजदूत से भेंट

पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने मैक्सिको में की भारत के राजदूत से भेंट
  वृंदावन । देश के जाने-माने चित्रकार एवं पद्मश्री सम्मानित कृष्ण कन्हाई ने अपनी तीन देशों की विदेश यात्रा के दौरान मैक्सिको में भारत के राजदूत डॉ0 पंकज शर्मा से शिष्टाचार भेंट की, इस अवसर पर कृष्ण कन्हाई ने डॉ0 पंकज शर्मा को अपनी कॉफी टेबल बुक भेंट की तथा वृंदावन का प्रसाद प्रदान किया ।


  राजदूत डॉ0 पंकज शर्मा ने अत्यंत उत्सुकता के साथ कृष्ण कन्हाई की कलाकृतियों का अवलोकन किया और उनकी चित्रकला की सराहना की, बताया कि कुछ समय पूर्व मैक्सिको सिटी में “अपने राम” नाम से एक चित्र प्रदर्शनी आयोजित हुई थी, कृष्ण कन्हाई के चित्रों को देखने के बाद उन्होंने सुझाव दिया कि “विश्व के कृष्ण” अथवा अन्य कोई आध्यात्मिक नाम पर आधारित चित्रों की प्रदर्शनी मैक्सिको सिटी में आयोजित की जानी चाहिए, उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी भारतीय कला एवं संस्कृति को मैक्सिको में और अधिक व्यापक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है ।
 डॉ0 पंकज शर्मा मैक्सिको में भारत के राजदूत नियुक्त होने से पूर्व लगभग दस देशों में भारत के राजदूत रह चुके हैं, वे भारतीय कला, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं के विशेष प्रेमी माने जाते हैं, इस मुलाकात के दौरान कृष्ण कन्हाई के मित्र एवं भारतीय मूल के मैक्सिको निवासी मानक चंद बैद भी उपस्थित रहे, भारत और मैक्सिको के बीच कला एवं सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में यह भेंट महत्वपूर्ण मानी जा रही है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2090554
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.