मथुरा पहुंचे जयंत चौधरी, राजेंद्र सिंह सिकरवार को दी श्रद्धांजलि
मथुरा पहुंचे जयंत चौधरी, राजेंद्र सिंह सिकरवार को दी श्रद्धांजलि
मथुरा । राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी रविवार को मथुरा पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह सिकरवार के निधन पर उनके आवास पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में हर संभव साथ देने का भरोसा दिलाया।
(29).jpg)
जयंत चौधरी ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और कुछ समय परिवारजनों के बीच रहकर उन्हें ढांढस बंधाया, श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जयंत चौधरी ने कहा कि राजेंद्र सिंह सिकरवार राष्ट्रीय लोकदल के समर्पित, कर्मठ और ईमानदार नेता थे, उन्होंने वर्षों तक पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य किया, उनका निधन न केवल पार्टी, बल्कि पूरे कार्यकर्ता परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है, उन्होंने कहा कि आज का दिन राजनीति का नहीं, बल्कि शोक और संवेदना का है इसलिए वे किसी भी राजनीतिक मुद्दे पर टिप्पणी नहीं करेंगे ।







.jpeg)











