रक्षाबंधन पर फ्री यात्रा को घंटों करना पड़ा बस का इंतजार

रक्षाबंधन पर फ्री यात्रा को घंटों करना पड़ा बस का इंतजार
  मथुरा । रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की घोषणा के बाद गुरूवार को फ्री यात्रा के लिए महिला पुरूषों को घंटों यूपी रोडवेज की बसों का जहां तहां इंतजार करना पडा, मथुरा में गोवर्धन चौराहा, नरहौली चोराहा, पुरान बस स्टैंड, नया बस स्टैंड आदि स्थानों पर यात्र बस के इंतजार में घंटों खडे रहे, वहीं भीड का दबाव अधिक होने के चलते प्राइवेट वाहनों ने किराया बढा दिया जिसके चलते लोगों के सामने विकट स्थिति पैदा हो गई ।


   इस योजना के तहत महिलाएं अपने एक सहयोगी के साथ भी मुफ्त यात्रा कर सकती हैं लेकिन मथुरा के पुराने बस स्टैंड पर यात्रियों को भारी अव्यवस्था का सामना करना पड रहा है, रक्षाबंधन से एक दिन पहले गुरुवार को पुराने बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड उमड पडी, बस स्टैंड पर बडी संख्या में महिलाएं, बच्चे और परिवार अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों बसों का इंतजार करते नजर आए लेकिन पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पडी, यात्रियों का आरोप है कि मथुरा से बरेली और अलीगढ रूट पर करीब डेढ से दो घंटे तक कोई रोडवेज बस नहीं आई । 
   लोगों का कहना है कि त्योहार के मद्देनजर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था होनी चाहिए थी लेकिन परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड रही है, यात्रियों ने रोडवेज अधिकारियों पर सरकार की मंशा के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित नही करने का आरोप लगाया, उनका कहना है कि मुख्यमंत्री की जनहितकारी योजना का लाभ तभी मिलेगा, जब बसों की पर्याप्त उपलब्धता और सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए, अब देखना है कि परिवहन विभाग रक्षाबंधन पर बडी भीड को देखते हुए अतिरिक्त बसें संचालित कर यात्रियों को राहत देता है या लोगों को इसी तरह घंटों इंतजार करना पडेगा ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1992118
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.