खाद्य विभाग ने 2.2 लाख का 1000 किलो पनीर कराया नष्ट
खाद्य विभाग ने 2.2 लाख का 1000 किलो पनीर कराया नष्ट
मथुरा । खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाने पीने की चीजों में मिलावट के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है, कोसीकलां इलाके में एक वाहन से करीब 1000 किलो पनीर पकड़ा गया जिसकी क्वालिटी पर अधिकारियों को शक हुआ, यह पनीर राजस्थान के कामां क्षेत्र से मथुरा में बिक्री के लिए लाया जा रहा था, खाद्य विभाग के अधिकारियों ने पनीर के सैंपल लिए और संदिग्ध पनीर को मौके पर नष्ट करने का फैसला किया, विभाग के मुताबिक, नष्ट किये गए इस पनीर की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये है ।
(24).jpg)
डा0 जतिन कुमार सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन एवं कमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सचलदल के साथ कामां राजस्थान बॉर्डर से आ रही बोलेरो पिकअप गाड़ी संख्या यूपी 85 ईटी 6299 को नंदगांव रोड, जिंदल पुलिस चौकी के पास थाना कोसी कलां, तहसील छाता पर निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान गाड़ी के चालक, मालिक अमर सिंह ने बताया कि कमा राजस्थान में स्थित पनीर निर्माण डेयरी से लगभग 1000 केजी पनीर मुल्य लगभग 220000 रुपये को बिक्री हेतु लाया जा रहा है ।
कारोबारो कर्ता द्वारा भंडारित पनीर के क्रय एवं विक्रय सम्बन्धी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किये गये, भंडारित पनीर की गुणवत्ता में संदेह होने के आधार पर पनीर के दो नमूना संग्रहित कर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया गया तथा अस्वच्छकर, दूषित एवं संदिग्ध पनीर 1000 किलोग्राम को जनहित में त्वरित विनष्टीकरण कराया गया, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित के विरूद्ध अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी, खाद्य सचलदल में जितेन्द्र सिंह, मोहर सिंह कुशवाह, धर्मेंद्र खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे ।
त्योहारों के मौसम के चलते फूड डिपार्टमेंट खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर कड़ी नजर रख रहा है, मथुरा में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है जो एक महीने के भीतर हुई है, इससे पहले भी विभाग ने कई मामलों में संदिग्ध पनीर के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं, विभागीय अधिकारी लगातार मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं ताकि ग्राहकों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे, एक तरफ त्योहारों की बढ़ती मांग है, वहीं दूसरी तरफ मिलावटी खाद्य पदार्थों की समस्या भी बड़ी है, ऐसे में खाद्य विभाग की यह कार्रवाई आवश्यक है, यह आवश्यक है कि उपभोक्ता सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों का सेवन करें, अच्छी गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की पहचान और उनकी सुरक्षा उपभोक्ताओं के लिए सर्वाेपरि है ।







.jpeg)









