मथुरा नगरी ने दिया ईको फ्रेंडली गणेश चतुर्थी का संदेश
मथुरा नगरी ने दिया ईको फ्रेंडली गणेश चतुर्थी का संदेश
-प्लास्टर ऑफ पेरिस नहीं सामान्य मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं के लिए किया प्रेरित
मथुरा । गणेश चतुर्थी के अवसर पर मथुरा-वृंदावन नगर निगम एवं प्रोजेक्ट मथुरा ने लगातार तीसरे वर्ष पर्यावरण अनुकूल ‘मिट्टी के गणपति’ कार्यशाला नगर निगम भूतेश्वर मुख्यालय में आयोजित की जिसमें बच्चों, युवाओं और परिवारों सहित 50 से अधिक नागरिकों ने प्राकृतिक मिट्टी से 30 से अधिक गणेश प्रतिमाएं बनाई, कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिमाओं की सामूहिक महाआरती हुई जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया और सभी के लिए यादगार अनुभव बन गई। 
कार्यशाला का उद्देश्य प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमाओं से होने वाले जल प्रदूषण को रोकना और सम्मानजनक विसर्जन का पर्यावरण-अनुकूल विकल्प प्रस्तुत करना था, प्रतिभागियों को बताया गया कि मिट्टी की प्रतिमा को घर में पानी से भरे पात्र में विसर्जित कर, घुली हुई मिट्टी और पानी का उपयोग पौधों में किया जा सकता है, सीए विपुल अग्रवाल ने बताया कि यमुना घाटों पर स्वच्छता अभियान के दौरान विसर्जन के बाद छोड़ी गई प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमाएं अक्सर दिखाई देती हैं जिससे आस्था की गरिमा और पर्यावरण दोनों प्रभावित होते हैं ।(47).jpg)
उन्होंने कहा, “मिट्टी के गणपति को एक सकारात्मक जन-आंदोलन और नई परंपरा बनाना है ताकि गणेश जी की भक्ति के साथ मां यमुना और प्रकृति की रक्षा भी हो” नगर निगम के स्वच्छता विशेषज्ञ ऋषभ दुबे ने कहा कि बच्चों को ऐसे आयोजनों से जोड़ने पर उनमें छोटी उम्र से ही स्वच्छता, प्रकृति और जिम्मेदार विसर्जन के प्रति संवेदनशीलता विकसित होती है, उन्होंने स्वयं भी अपनी बेटी के साथ मिट्टी के गणपति बनाए, आईटी विशेषज्ञ विनीत द्विवेदी ने बताया कि प्रोजेक्ट मथुरा के साथ लगातार तीसरी बार ‘मिट्टी के गणपति’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, यह पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय पहल है।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण दिल्ली के कलाकार आदित्य चौधरी ‘जामुनापारवाला’ की जीवंत चित्रकारी रही, कार्यशाला में तैयार यह कलाकृति नगर आयुक्त ओजस्वी राज को भेंट की जाएगी, नेचर ग्रीन के अभिलाष सांगवान ने नगर निगम की सूचना, शिक्षा एवं संचार टीमों को प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमाओं का चलन समाप्त करने और मां यमुना की रक्षा के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रेरित किया, मथुरा राउंड टेबल के राघव अग्रवाल ने परिवार सहित भाग लेते हुए ब्रजवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वयं आगे आने का आह्वान किया ।






.jpeg)











