खुलासा : मुख्य आरोपी और दो महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार
खुलासा : मुख्य आरोपी और दो महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार
-कोसीकलां में रविवार को हुई थी 12 करोड़ की चोरी, 7 किलो सोना, 11 लाख नकदी बरामद
मथुरा । कोसीकला में जुगल किशोर ज्वैलर्स में रविवार को हुई लगभग 12 करोड़ रुपये की चोरी का मथुरा पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया, पुलिस की बडी सफलता रही कि सात किलो 120 ग्राम सोना एवं 11 लाख रुपये नकद किये बरामद कर दो महिलाओं सहित कुल चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने डीवीआर और लॉकर की चाबी भी बरामद कर ली है, प्रेसवार्ता में एडीजी आगरा जोन एसके भगत ने पूरे मामले का मीडिया के समाने खुलासा किया ।(67).jpg)
पत्रकार वार्ता में डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी ग्रामीण ग्रामीण सुरेश चन्द रावत, एएसपी राकेश यादव एसटीएफ आगरा इकाई, सीओ छाता भूषण वर्मा आदि भी मौजूद थे, पुलिस ने मंगलवार को समय 12.59 गोपालबाग थाना कोसीकलां जनपद मथुरा से मुख्य अभियुक्त विष्णु उर्फ पप्पू सोनी पुत्र कमल सोनी निवासी मोहल्ला रामनगर कस्बा व थाना कोसीकलां उम्र करीब 27 वर्ष व सह अभियुक्त मोहन सोनी पुत्र कमल सोनी निवासी मोहल्ला रामनगर कस्बा व थाना कोसीकलां उम्र करीब 22 वर्ष व दो महिला सह अभियुक्ताओं को चोरी के माल 7.05 किलोग्राम सोना एवं 11 लाख रुपये नकद सहित गिरफ्तार किया ।
थाना कोसीकलां क्षेत्रान्तर्गत जुगल किशोर ज्वैलर्स में 13 सितम्बर की रात को रात के करीब 10 बजे से सुबह 10 बजे के मध्य हुई लगभग 12 करोड़ रुपये के मूल्य के सोने की बड़ी चोरी की घटना में अभियोग पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही की गई, घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डीआईजी आगरा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं पहुंचकर घटना की कमान संभाली गई तथा लगातार घटना की मॉनीटरिंग एवं पर्यवेक्षण किया गया, जनपद मथुरा की विभिन्न टीमों एसटीएफ टीम, एसओजी टीम, सर्विलांस टीम के साथ कई टीमों को लगाया गया था ।



















