बेरोजगार दिवस कार्यक्रम से पहले हिरासत में लिए कांग्रेसी

बेरोजगार दिवस कार्यक्रम से पहले हिरासत में लिए कांग्रेसी
  मथुरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर देशभर में मनाए जा रहे बेरोजगार दिवस के तहत गुरुवार सुबह होली गेट पर प्रस्तावित युवा कांग्रेस के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवा कांग्रेस और कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना पहुंचा दिया ।
   युवा कांग्रेस के अनुसार, सुबह 9 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश में बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाना था, कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें मौके से हिरासत में ले लिया जिसके चलते विरोध प्रदर्शन नहीं हो सका, घटना के बाद युवा कांग्रेस ने अपने सभी कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जल्द से जल्द कोतवाली थाना पहुंचने की अपील की, पदाधिकारियों ने कहा कि बेरोजगारी जैसे जनहित के मुद्दे पर उनकी आवाज आगे भी लगातार उठती रहेगी।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2027405
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.