"आशीर्वाद का दिया" थीम पर सेवा संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

"आशीर्वाद का दिया" थीम पर सेवा संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ
  मथुरा । राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार शाम को केएम विश्वविद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ, कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी और कुलसचिव डॉ0 पूरन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
   अभियान के प्रथम दिन को ‘आशीर्वाद का दीया’ थीम के रूप में समर्पित किया गया, इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों और मेडिकल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने मुख्य प्रांगण में 2100 दीप जलाकर पूरे परिसर को जगमग कर दिया, दीपों की इस श्रृंखला के माध्यम से सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी कार्यकाल के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। 
  जिला पंचायत अध्यक्ष एवं केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी ने स्वयं रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की एक अनूठी व प्रेरणादायक मिसाल पेश की, उनके इस सराहनीय कदम की चहुंओर प्रशंसा हो रही है, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 एन0सी0 प्रजापति, प्रतिकुलपति एवं मेडिकल डीन डॉ0 शरद अग्रवाल, केएम अस्पताल की जनरल मैनेजर स्वाति शर्मा, परीक्षा नियंत्रक समीक्षा भारद्वाज, डिप्टी रजिस्ट्रार सुनील अग्रवाल, उप रजिस्ट्रार दीपक माथुर, विभिन्न संकायों के डीन, प्रोफेसर, चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2027399
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.