भाजपा ने लगाया रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को बांटे हेलमेट
भाजपा ने लगाया रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को बांटे हेलमेट
बलदेव । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बलदेव विकास खंड कार्यालय सभागार में भाजपा द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, विधायक पूरन प्रकाश, उपजिलाधिकारी महावन प्राजक्ता त्रिपाठी, भाजपा जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, बीडीओ नेहा रावत ने फीता काटकर किया, शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया, रक्तवीरों का स्मृति चिन्ह और हेलमेट प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।.jpg)
भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, रक्तदान महादान है, एक यूनिट रक्त से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं, विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सेवा ही संगठन का मूल मंत्र दिया है, समाज के लिए प्रेरणा है, भाजपा केवल चुनाव की पार्टी नहीं, बल्कि सेवा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने वाली पार्टी है, भाजपा नेता प्रमोद भरंगर ने कहा एक यूनिट रक्त जरूरतमंद की जान बचा सकता है।
शिविर में सप्लाई स्पेक्टर रविकांत, चेतन उपाध्याय, बबलू सोनी, तरुण, प्रवीण, शिवकुमार, चंद्रवीर सहित 14 लोगों ने रक्तदान किया, अतिथियों और रक्तदाताओं का स्वागत एवं सम्मान एसडीएम महावन प्राजक्ता त्रिपाठी, सीएचसी प्रभारी डॉ बिजेंद्र सिसोदिया ने पटुका पहनाकर स्वागत सम्मान किया, इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह भरंगर, भाजपा नेता चंद्रवीर सोलंकी, नरेन्द्र गोयल, बबलू सोनी, दिनेश मोदी, डीलर नितेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे ।



















