मुख्यमंत्री को जिला पंचायत अध्यक्ष ने सौंपा अपना रिपोर्ट कार्ड

मुख्यमंत्री को जिला पंचायत अध्यक्ष ने सौंपा अपना रिपोर्ट कार्ड
-सीएम योगी से की विकास कार्यों और धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार पर चर्चा
  मथुरा । जिला पंचायत अध्यक्ष एवं केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से औपचारिक मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट सौंपी और जिला पंचायत के अब तक के कार्यकाल के कार्यों का पूरा विवरण प्रस्तुत किया, मुलाकात के दौरान किशन चौधरी ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन शंख व गोवर्धन के जतीपुरा स्थित गिर्राज महाराज मुखारविंद की प्रसादी भेंटकर व पटुका पहनाकर किया ।
  बैठक में विशेष रूप से श्रीकृष्ण नगरी के उन धार्मिक स्थलों और पौराणिक कुंडों के विकास पर चर्चा हुई, जो अब तक पर्यटकीय सुविधाओं से वंचित रहे हैं, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मथुरा के उपेक्षित धार्मिक स्थलों के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धार्मिक स्थलों के स्थानों पर बुनियादी व पर्यटकीय सुविधाएं विकसित की जाए, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए ब्रज क्षेत्र के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया तथा सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक मार्गदर्शन और जल्द कार्य कराने का आश्वासन दिया। 
  इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी संरचना, विशेषकर सड़कों की स्थिति पर भी विस्तृत चर्चा की, मुख्यमंत्री ने सभी विकास परियोजनाओं को सुनियोजित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को योजनाओं का सीधा और सार्थक लाभ मिल सके, इस दौरान उनके साथ गोवर्धन के पूर्व प्रमुख विनोद चौधरी तथा भारतीय जनता पार्टी के ब्रजक्षेत्र मंत्री विनोद चौधरी भी उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2050461
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.