नेत्र चिकित्सा शिविर में बच्चों की आँखों का किया परीक्षण
नेत्र चिकित्सा शिविर में बच्चों की आँखों का किया परीक्षण
बलदेव । श्री बृजराज चौरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संचालित रॉयल्स आई केयर सेंटर, बलदेव के तत्वावधान में शील चंद्र कैलाशी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को निःशुल्क नेत्र जांच, दवा एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया, शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रविशंकर गौड़ एवं रॉयल्स आई केयर सेंटर के संचालक डॉ0 नीलेश मित्तल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया ।.jpg)
शिविर में डॉ0 नीलेश मित्तल एवं उनकी टीम द्वारा 225 से अधिक विद्यार्थियों तथा विद्यालय परिवार के सदस्यों की आंखों की जांच की गई, जांच के बाद सभी को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं, आयोजकों ने बताया कि महाराज अग्रसेन जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर को शिविर में चिन्हित सभी बच्चों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए जाएंगे, इस दौरान प्रबंधक सुरेश भारद्वाज, राजेश मित्तल, गोपाल बंसल, राधिका गोयल, तनिषा अग्रवाल, तनुष अग्रवाल,अमित कुमार, चित्रांशू पाठक, खुशी चौधरी, राजकुमार शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।













