निर्माणदायी कम्पनी ने खोदकर डाल दिया बेरी ओल मार्ग
निर्माणदायी कम्पनी ने खोदकर डाल दिया बेरी ओल मार्ग
-ग्रामीणों को हो रही है परेशानी, वाहनों के टायर हो रहे खराब और दुर्घटना
फरह (मथुरा) । बेरी ओल मार्ग महीनों बाद भी अपने निर्माण के रास्ते पर है, अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हो सका है, फतिहा स्थित हाईवे से ओल तक चौदह किलोमीटर लम्बे मार्ग के निर्माण का ठेका आगरा की एवी कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है, लगभग 14 किलोमीटर लम्बे मार्ग को बनाने में निर्माणदाई कंपनी को मुद्दत हो गई हैं लेकिन अभी तक मार्ग पूर्ण नहीं हो सका है, ठेकेदार ने बेरी और धर्मपुरा के बीच पूरी सड़क को एक सप्ताह से खोद कर डाल दिया है, राहगीरों की कार और बाइकों के टायर खराब हो रहे हैं ।.png)
ग्रामीणों का कहना है कि अनुभवहीन निर्माणदाई कंपनी को अधिकारियों ने ठेका दे दिया है जिससे राहगीरो को परेशानी का बार बार सबब झेलना पड़ रहा हो, ग्रामीणों का कहना है कि एक साथ पूरी सड़क को खोदने की क्या जरूरत थी, एक साइड सड़क बनने के बाद दूसरी साइड को खोदा जा सकता था, इससे राहगीरों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता, ग्रामीणों का कहना है कि नेशनल हाईवे का भी तो निर्माण इसी तरह किया जाता है, ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि ठेकेदार मानक के अनुरूप भी सड़क निर्माण नहीं कर रहा है, कई जगह सड़क में अभी से झोल आ गया है। आगामी बरसात के सीजन को सड़क शायद ही झेल पाए ? ना ही मानक के अनुरूप सड़क बनाई जा रही है ।













