सफाईकर्मियों ने फिर से दी हडताल की चेतावनी
सफाईकर्मियों ने फिर से दी हडताल की चेतावनी
-20 अक्टूबर तक बोर्ड बैठक नहीं हुई तो 1 नवंबर से सफाईकर्मी करेंगे हड़ताल
मथुरा । दीपावली से पहले एक बार फिर महानगर के हालात बिगड़ सकते हैं, मथुरा वृंदावन नगर निगम के सफाईकर्मियों ने ऐलान किया है कि अगर 20 अक्टूबर तक बोर्ड बैठक नहीं हुई तो एक नवम्बर से सफाई कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे, नगर निगम की बोर्ड बैठक पिछले छह माह से नहीं होने की बजह से 540 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव लंबित चल रहा है जिससे आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 27 अक्टूबर तक उनके हित में ठोस पहल नहीं हुई तो वे एक नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। .png)
ऐसा होने पर त्योहारों के दौरान मथुरा और वृन्दावन शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है, जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को नगर निगम की बोर्ड बैठक में डूडा के माध्यम से 540 सफाई कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव पारित किया गया था लेकिन प्रस्ताव पर महापौर के हस्ताक्षर नहीं होने के कारण नियुक्ति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी, इसके बाद से ही भर्ती का मामला लंबित चल रहा है, पिछले छह माह से 540 सफाई कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव अटका हुआ है।
कर्मचारियों का आरोप है कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद उनकी नियुक्ति को लेकर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है, इसी नाराजगी के चलते सफाई कर्मचारियों ने आंदोलन का ऐलान किया है, अगर समय रहते समाधान नहीं निकला तो दीपावली और यम द्वितीया जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों पर शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, वहीं सफाई कर्मचारी नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर महापौर से मुलाकात भी की थी, बताया जाता है कि मुलाकात के दौरान महापौर ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं हो पाने को अपनी चूक माना था, इसके बावजूद नियुक्ति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है ।
इससे पहले सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की थी, उस दौरान नगर आयुक्त ने जल्द बोर्ड बैठक बुलाकर भर्ती प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने का आश्वासन दिया था, इसी भरोसे पर कर्मचारियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था लेकिन अब तक बोर्ड बैठक नहीं होने और मांगों पर निर्णय लंबित रहने से कर्मचारियों ने दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी है, कर्मचारियों का कहना है कि यदि 27 अक्टूबर तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं हुई तो एक नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी, ऐसे में त्योहारों के दौरान सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है ।













