एनएसयूआई ने आयोजित किया छात्र संवाद, जुटी युवाओं की भीड़

एनएसयूआई ने आयोजित किया छात्र संवाद, जुटी युवाओं की भीड़
-छात्र संवाद कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण और छात्र अधिकारों पर हुआ मंथन
   मथुरा । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के तत्वाधान में डेंपियर नगर पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में छात्र संवाद कार्यक्रम ष्प्रारंभ 26रू नई पीढ़ी नई सोच का भव्य और सफल आयोजन संपन्न हुआ, कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ उद्योगपति एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजन पाठक के नेतृत्व में किया गया जिसमें जनपद भर से सैकड़ों छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भाग लिया ।
  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योगपति एवं कांग्रेस नेता महेश पाठक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश का वास्तविक भविष्य आज की युवा पीढ़ी के हाथों में है। जब युवा सकारात्मक सोच और नवाचार के साथ आगे बढ़ते हैं, तभी समाज और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव होता है, उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों में भी अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया ।
   दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व सचिव एवं डूसू पूर्व महासचिव करिश्मा ठाकुर ने लोकतांत्रिक व्यवस्था और छात्र राजनीति में युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि छात्र शक्ति को अपने अधिकारों, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के अवसरों के लिए संगठित होकर मुखर होना होगा, मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ छात्र नेता कुणाल चौधरी ने युवाओं में वैचारिक स्पष्टता और सामाजिक चेतना का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश की दिशा और दशा तय करती है। 
  वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि संगठन युवाओं के संघर्ष, रोजगार और शिक्षा के अधिकारों के लिए हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ा है, कार्यक्रम की मुख्य सहभागिता एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हर्ष चौरसिया, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पचौरी तथा युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और संयुक्त रूप से छात्र शक्ति को एकजुट करने का संकल्प दोहराया, संवाद सत्र के दौरान छात्रों ने उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, लाइब्रेरी सुविधाओं और रोजगार के अवसरों को लेकर अतिथियों से सीधे सवाल पूछे जिनका वक्ताओं ने विस्तार से समाधान किया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2060966
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.